{"_id":"6058e4628ebc3e8c981dba43","slug":"chandigarh-fencer-yashkeerat-kaur-wins-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : 17 साल बाद यशकीरत कौर ने तलवारबाजी में दिलाया स्वर्ण पदक, यशस्विनी ने झटका तीसरा मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : 17 साल बाद यशकीरत कौर ने तलवारबाजी में दिलाया स्वर्ण पदक, यशस्विनी ने झटका तीसरा मेडल
Tue, 23 Mar 2021 02:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
यशकीरत कौर।
- फोटो : फाइल।
यशकीरत कौर ने 17 साल बाद चंडीगढ़ को तलवारबाजी में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया। सीनियर नेशनल का आयोजन 19 से 21 मार्च तक रूद्रपुर में हुआ। प्रदर्शन के आधार पर यशकीरत कौर का चयन इस वर्ष होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है। चंडीगढ़ से देवेश, कुसुम, काशवी गर्ग, ईरा, यशकीरत का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। ये सभी खिलाड़ी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 स्थित तलवारबाजी अकादमी के प्रशिक्षु हैं।
विज्ञापन
इन सभी खिलाड़ियों को कोच चरणजीत कौर प्रशिक्षण देती हैं। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर स्कूल की प्रिंसिपल जैसमीन जोस ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कोच चरणजीत कौर के प्रयास से चंडीगढ़ को 17 वर्ष बाद नेशनल के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। वहीं चंडीगढ़ तलवारबाजी एसोसिएशन के प्रधान संदीप पासी और सचिव मुनीष शर्मा ने नेशनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। ये सभी खिलाड़ी सोमवार को ही शहर पहुंचे।
विज्ञापन
यशस्विनी देसवाल का विश्वकप में तीसरा पदक
चंडीगढ़ की युवा भारतीय निशानेबाज यशस्विनी देसवाल का अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्वकप के चौथे दिन भी पदक जीतने का सिलसिला जारी हैं। सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में यशस्विनी ने अभिषेक के साथ मिलकर ब्रॉज मेडल पर निशाना साधा। इस मेडल के साथ ही यशस्विनी विश्वकप में अभ तक तीन पदक जीत चुकी हैं। इससे यशस्विनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में यशस्विनी देशवाल ने मनु भाकर, निवेथा के साथ मिलकर गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन