फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, fastest growth rate of patent filing among union territories

केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ की पेटेंट दाखिल करने की ग्रोथ सबसे तेज

Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, fastest growth rate of patent filing among union territories
चंडीगढ़। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने साल 2019-20 की बौद्धिक संपदा रैंकिंग जारी की है। देशभर के केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ के पेटेंट दाखिल करने की विकास दर सबसे तेज पाई गई है। वहीं, पंजाब देश में पेटेंट फाइल करने में चौथे स्थान पर पहुंच गया। इसकी विकास दर बढ़कर 117 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब ने वर्ष 2018-19 में 660 पेटेंट दाखिले किए थे, जबकि 2019-20 में 1435 पेटेंट दाखिल किए गए। इस प्रकार पेटेंट फाइलिंग में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि भारत के अन्य राज्यों की तुलना में अधिकतम है। यह प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर पर देखी गई 11 प्रतिशत वृद्धि से कहीं अधिक है। इसी तरह महाराष्ट्र में 4741, तमिलनाडु में 3546 और कर्नाटक में 2230 पेटेंट दाखिल हुए हैं। पंजाब इन तीन राज्यों के बाद चौथे स्थान पर है। चंडीगढ़ ने 171 पेटेंट फाइल किए हैं। वहीं, वर्ष 2018-19 में चंडीगढ़ का पेटेंट फाइल का आंकड़ा 76 था। इस प्रकार चंडीगढ़ की पेटेंट वृद्धि दर 125 फीसदी रही।
विज्ञापन

उत्तरी क्षेत्र के अन्य राज्यों हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर ने पेटेंट दाखिल में क्रमश: 29 और 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई। हालांकि, इसी अवधि में हरियाणा में 36 फीसदी की कमी देखी गई। राष्ट्रीय स्तर पर हुए डाटा विश्लेषण के आंकड़ों को देखें तो 56267 पेटेंट आवेदन भारतीय पेटेंट कार्यालय (आईपीओ) में दर्ज हुए, जिसमें भारतीय पेटेंट आवेदनों की संख्या 20843 रही। शेष आवेदन अन्य देशों से प्राप्त हुए, जिनकी संख्या यूएसए से 8718, जापान से 3854, चीन से 3433 और जर्मनी से 2065 आवेदन दाखिल किए गए। विषयवार बात करें तो कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से (11126), मैकेनिकल से (10359), संचार से (6862), फार्मास्युटिकल्स से (5622) और केमिकल क्षेत्र से (5198) पेटेंट दाखिल हुए। इनके अलावा सीएसआईआर, डीआरडीओ, आईसीएआर आदि संस्थानों की ओर पेटेंट फाइलिंग में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेटेंट दाखिल करने के आंकड़े अच्छे आए (फोटो)
पीयू के आईपीआर चेयर प्रोफेसर रूपिंदर तिवारी ने बताया कि आंकड़े बेहतर आए हैं। चंडीगढ़, पंजाब की पेटेंट ग्रोथ रेट काफी अच्छी रही है। यह माना जाता है कि जिस देश से पेटेंट अधिक दाखिल होते हैं, वहां तकनीक का विकास होता है, जो देश को आगे बढ़ाने का काम करता है। पीयू ने भी पेटेंट दाखिल करने में रुचि ली है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पीयू के पास पब्लिकेशन भी काफी संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed