{"_id":"620157cf05ec15442240ad76","slug":"chandigarh-employees-roared-outside-the-deputy-commissioner-s-office-demanding-dc-rate-chandigarh-news-pkl4413926156","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डीसी रेट में बढ़ोतरी के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने डीसी रेट में बढ़ोतरी के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार हो रहा है। इस महीने डीसी रेट में बढ़ोतरी की जाएगी। कर्मचारी 11 प्रतिशत डीसी रेट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि प्रशासन को यूटी कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत मान लेना चाहिए। यदि डीसी रेट नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।
रोष प्रदर्शन को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन अनिल कुमार वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार और संरक्षक श्याम लाल घावरी ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि महंगाई के अनुसार ठेके के कर्मचारियों के डीसी रेट में बढ़ोतरी हो। नेताओं ने कहा कि डीसी रेट में कम से कम 11 प्रतिशत और बढ़ोतरी होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि यूटी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक अप्रैल 2021 को 25 प्रतिशत और एक जुलाई 2021 को 7 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इसी आधार पर डीसी रेट में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जूनियर टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन के डीसी रेट को इलेक्ट्रीशियन और लिफ्ट ऑपरेटर के बराबर किए जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित में आग्रह है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। रोष प्रदर्शन को सतिंदर सिंह, राकेश कुमार के अलावा श्याम लाल घावरी, अनिल कुमार, हरिमोहन, राजिंदर कुमार, वरिंदर बिष्ट, नरेश कुमार, राहुल वैद, सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।