{"_id":"622123a72951fd2085470ddb","slug":"chandigarh-dhoni-sachin-s-fans-arrive-at-mohali-pca-stadium-chandigarh-news-pkl4436710146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली स्टेडियम में पहुंचे धोनी, सचिन के प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली स्टेडियम में पहुंचे धोनी, सचिन के प्रशंसक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारतीय क्रिकेट प्रेमी और प्रशंसक ही नहीं, बल्कि श्रीलंका के क्रिकेट प्रशंसक भी पहुंचना शुरू हो चुके हैं। इनमें चंडीगढ़ के रहने वाले राम बाबू धोनी, बिहार के रहने वाले सुधीर और श्रीलंका के पुबुदू सेनानायक भी टीमों हौसला अफजाई करने पहुंच गए हैं। यह तीनों देश-विदेश मे अपनी टीमों की हौसला अफजाई के लिए क्रिकेट स्टडियम में वर्षों से करते आ रहे हैं। पुबुदू और सुधीर शहर में रामबाबू के पास ही ठहरे हुए हैं।
सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के प्रशंसक सुधीर ने बताया कि सबसे पहले वह 2001 में मुंबई में पहला मैच इंडिया व वेस्टइंडीज का मैच देखने के लिए ट्रेन में गए थे। इसके बाद उन्हें मैच देखने का शौक हो गया। इसके बाद 2 बार बांग्लादेश साइकिल चला कर गए।2007 में तथा 2011 विश्व कप का पहला मैच देखने के लिए बांग्लादेश गए थे। इसके साथ ही एशिया कप 2012 में जब सचिन ने 100वां शतक लगाया था, तब भी गया था। अब भले ही सचिन टीम में नही हैं, लेकिन भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हर मैच में जाते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
शहर में रहने वाले रामबाबू भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। इस समय धोनी ने भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए आईपीएल के हर मुकाबले में धोनी का सपोर्ट करने जाते हैं। वहीं इसके अलावा टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए देश-विदेश में हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए टीम का हौसला बढ़ाते हैं। राम बाबू ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का सपोर्ट करने जाऊंगा। उनका विदेश जाने का खर्च महेंद्र सिंह धोनी ही उठाते हैं।