फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Demand for medical oxygen decreased, administration lifted restrictions

मेडिकल ऑक्सीजन की मांग घटी, प्रशासन ने प्रतिबंध हटाये

Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, Demand for medical oxygen decreased, administration lifted restrictions
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के केस कम होने के साथ मेडिकल आक्सीजन की मांग भी घट गई है, इसलिए यूटी प्रशासन ने ऑक्सीजन चेन को बरकरार रखने के लिए जो आदेश जारी किए थे, अब उन्हें धीरे-धीरे हटा रहा है। बुधवार को आदेश जारी हुए हैं कि अब अस्पताल सीधे बरोटीवाला स्थित प्लांट से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने आदेश में कहा है कि शहर में ऑक्सीजन खपत अब कम हो गई है, जिसके चलते अब ऑक्सीजन की मांग और सप्लाई में कोई अंतर नहीं है। यहां तक कि चंडीगढ़ में अब तय 20 एमटी कोटे में से आधी की भी खपत नहीं हो रही है। जिसके चलते प्रशासन अब इस संबंध में हर तरह के प्रतिबंध हटा रहा है। इसके साथ ही अब जीएमसीएच-32 की निदेशक, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और स्वास्थ्य विभाग की निदेशक हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला स्थित आईएनओएक्स प्लांट से सीधे समन्वय कर सकेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला प्लांट से स्वास्थ्य मंत्रालय ने चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन 20 एमटी कोटा मेडिकल ऑक्सीजन का निर्धारित किया हुआ है, जो जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 और अन्य अस्पतालों व सेंटरों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा तीन वेंडरों की ओर से 20 एमटी कोटा में से मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर को भरने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सरकारी और निजी अस्पतालों की ओर से इस्तेमाल किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed