फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh defeated J&K in Vijay Hazare Trophy

Chandigarh Cricket News: विजय हजारे ट्राॅफी में चंडीगढ़ ने जेएंडके को हराया, सात विकेट से दी मात

Mon, 06 Jan 2025 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

शतकवीर तुषार जोशी और कप्तान मनन वोहरा ने 286 की चुनौती को मात्र तीन विकेट खोकर पार कर लिया। 

विज्ञापन
Chandigarh defeated J&K in Vijay Hazare Trophy
तुषार जोशी और कप्तान मनन वोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

विशाखापट्टनम में सम्पन्न हुए विजय हजारे ट्राफी के अंतिम लीग मैच में चंडीगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को सात विकेट से हराया। शतकवीर तुषार जोशी और कप्तान मनन वोहरा ने 286 की चुनौती को मात्र तीन विकेट खोकर पार कर लिया। 

विज्ञापन


जेएंडके ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर्स में 285/8 रन बनाए। शुभम खजुरिया (72) और नाबाद अबिद मुश्ताक (53) ने अर्धशतक जड़े जबकि चंडीगढ़ की ओर से निशंक बिरला (3/24) ने तीन विकेट चटकाए, जबकि निखिल शर्मा (2/48) ने दो विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


जवाब में ओपनिंग करने उतरे कप्तान मनन वोहरा और तुषार जोशी ने जीत की राह आसान बनाई। मनन ने 104 गेंदों पर 107 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और 15 चौके शामिल रहे। जबकि तुषार ने 109 गेंदों पर ताबड़तोड 131 रन बनाए। इसमें चार छक्के और 15 चौके शामिल थे। टीम ने 43वें ओवर जीत अर्जित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोसेफ स्कूल 44 ने अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट को जीता

अरिनंदम के ऑलराउंडर प्रदर्शन से सेंट जोसेफ स्कूल 44 ने ओपोलो इंटरनेशनल स्कूल पानीपत की टीम को 51 रनों से हराकर अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट को जीतने में कामयाबी हासिल की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जोसेफ स्कूल 44 की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट पर 260 रन बनाए। आरूष शर्मा ने 88 रन, अरिनंदम ने 32 रन, रौनक कुमार ने 16 नाबाद रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओपोलो इंटरनेशनल स्कूल पानीपत की पूरी टीम 31.5 ओवर में कुल 209 के स्कोर पर सिमट गई। मंयक ने 48 रन, अनिरूद्ध् ने 31 रन,तेजस ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अरिनंदम ने 27 रन देकर 4 विकेट, रौनक कुमार ने 22 रन देकर 3 विकेट, अब्दुल वाजिद ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अरिनंदम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

टूर्नामेंट के बेहतर खिलाड़ी

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - अरिनंदम
बेस्ट गेंदबाज - पुलकित
बेस्ट बल्लेबाज- दक्ष कौशिक
बेस्ट विकेट कीपर - विश संधू
बेस्ट फिल्डर - फतेहतदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed