{"_id":"605379688ebc3ee6517453f7","slug":"chandigarh-crime-six-arrested-including-youth-congress-president-police-takes-action-matter-posters-of-the-prime-minister-chandigarh-news-pkl407564846","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में यूथ कांग्रेस प्रधान समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में यूथ कांग्रेस प्रधान समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत छह युवा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लव कुमार, महासचिव जानू मलिक, महासचिव आशीष गजनवी, जिला शहरी अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह और मीडिया प्रभारी विनायक बांगिया शामिल हैं। हालांकि सभी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
बुधवार सुबह सेक्टर-22, 33, 34, 46 और राम दरबार के पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोतने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने वीरवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों पर आरोप है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इन लोगों प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोती।
गिरफ्तारी के समय चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता के जीवन में एक बोझ बन गया है। कोरोना जैसी महामारी में सरकार को लोगों को राहत देनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने ऐसी महामारी में पेट्रोल डीजल और महंगाई को बढ़ाते हुए जनता की जेब काटने का काम किया है। वहीं, यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रवक्ता अभिषेक शैंकी ने कहा जितना जोर केस दर्ज करने में लगाया है, काश उतना तेल की कीमत कम करवाने में लगाया जाता तो जनता को पेट्रोल की कीमतों से राहत मिलती।