{"_id":"6047e0d98ebc3e8d3a366879","slug":"chandigarh-crime-roadrage-high-speed-scorpio-tempo-one-killed-four-injured-accident-chandigarh-news-pkl4066010120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टैंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टैंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
किशनपाल (फाइल फोटो)
चंडीगढ़। सेक्टर-8/9/17/18 के लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में पांच लोग सवार थे। हादसे में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं स्थित सिरतौल निवासी किशनपाल (42) के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे हुआ। टेंपो सवार दीनदयाल ने बताया कि वह और उनके साथी सब्जी बेचने का काम करते हैं। सोमवार को उनके साथ किशनपाल, राजू और किशन होशियारपुर से टेंपो में सब्जी लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मंडी में बेचने जा रहे थे। टेंपो को सोनू चला रहा था जबकि बगल में दीनदयाल बैठा था और पीछे किशनपाल, राजू और किशन सवार थे।
रात करीब दो बजे गाड़ी सेक्टर-8/9/17/18 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो सेक्टर-17 की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए जबकि स्कार्पियो की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। हादसे में टेंपो चालक समेत पांचों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशनपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि किशन और राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दीनदयाल और चालक सोनू को मामूली चोट आई थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
पांच बेटियों के पिता थे किशनपाल
पुलिस जांच में सामने आया कि किशनपाल पिछले काफी समय से होशियार में रहकर सब्जियों का काम कर रहे थे। उनकी पांच बेटियां हैं। मंगलवार को पुलिस ने जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस अब स्कार्पियो के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बॉक्स
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
उधर, सेक्टर-39/40 लाइट प्वाइंट के पास पल्सर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। सेेक्टर-39 थाना पुलिस सेक्टर-56 के रहने वाले बाइक चालक पवन बिष्ठ के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस घायल की पहचान करने में जुटी हुई है।