{"_id":"61f5918a991768602c16763d","slug":"chandigarh-crime-10-lakh-fraud-bank-account-sending-a-link-on-mobile-chandigarh-news-pkl4405760185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर लिंक भेजकर सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी के बैंक खाते से उड़ाये 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर लिंक भेजकर सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी के बैंक खाते से उड़ाये 10 लाख
विज्ञापन
चंडीगढ़। शातिर ठग ने सेक्टर-19 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल की 60 वर्षीय पत्नी के मोबाइल पर सिम की केवाईसी खत्म होने का मैसेज भेजकर एक एप डाउनलोड करवाया और बैंक खाते से 10 लाख रुपये उड़ा लिए। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंप दी है।
साइबर सेल के मुताबिक सेक्टर-19 निवासी किरनजीत कौर ढिल्लों के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया कि उसके सिम की केवाईसी खत्म होने वाली है। इसके बाद शातिर ने कॉल कर कहा कि केवाईसी न करवाने पर दो घंटे में उनका मोबाइल बंद हो जाएगा। आरोपी ने किरनजीत के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और टीम व्यूअर एप डाउनलोड करवाया। किरनजीत ने जैसे ही यह एप डाउनलोड किया तो उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपये उड़ गए। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 19 थाना पुलिस को शिकायत दी।
बता दें कि तीन दिन पहले भी एक शातिर ने सेक्टर 21 निवासी हीरा लाल महाजन को एप डाउनलोड करवाकर एचडीएफसी बैंक खाते से तीन बार में 9 लाख 99 हजार 30 रुपये उड़ा लिए थे। शातिर पीड़ित के स्क्रीन को हैक कर लेते हैं।
विज्ञापन
ठगी होने से ऐसे बचें
1. किसी भी अनजान नंबर से बैंक या मोबाइल की केवाईसी अपडेट होने का एसएमएस आए तो उस पर ध्यान न दें।
2. अगर ऐसी कोई कॉल भी आती है तो भी उस पर चिंतित होकर कोई एप डाउनलोड न करें, बल्कि बैंक या अपने मोबाइल सेवा प्रदाता के कस्टमर केयर से संपर्क करें या उनके कार्यालय जाएं।
3. बैंक या मोबाइल सेवा प्रदाता कभी भी ग्राहकों को ऐसे एप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहते हैं। इस तरह के एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज पर ध्यान न दें।