{"_id":"5df1dcdd8ebc3e879170497a","slug":"chandigarh-cricketers-celebration-after-winning-first-ranji-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी मैचः जीतने के बाद श्रेष्ठ मां को लेने अस्पताल पहुंचे, अर्सलान खान को अब्बू का 'स्पेशल डिनर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी मैचः जीतने के बाद श्रेष्ठ मां को लेने अस्पताल पहुंचे, अर्सलान खान को अब्बू का 'स्पेशल डिनर'
Thu, 12 Dec 2019 11:53 AM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ खुशी मनाते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर्स खेल के साथ-साथ अपने परिवार से भी उतने ही जुड़े होते हैं। यह बाद साबित कर दिखाई सिटी के युवा क्रिकेट सितारों ने। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को हराकर सिटी के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेंज गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही मैच खत्म होने के तुरंत बाद ही मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल के लिए निकल गए। बुधवार को श्रेष्ठ निर्मोही की मां को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना था। इसलिये वह सीधे मोहाली पहुंच गए।
अस्पताल में पहुंचकर श्रेष्ठ निर्मोही ने अपनी मां को जीत की जानकारी दी। यह सुनकर मां अंजलि की आंखें भर आई और उन्होंने अपने बेटे के सिर पर हाथ रखकर उनको आशीर्वाद दिया। इस मौके पर श्रेष्ठ निर्मोही के पिता भी उनके साथ थे। मैक्स अस्पताल से वह देर शाम 7 बजे अपनी मां अंजलि निर्मोही को डिस्चार्ज करवाकर ग्रेटर मोहाली के सेक्टर-127 में शिवालिक सिटी में अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
श्रेष्ठ निर्मोही की मां अंजलि निर्मोही का पिछले कुछ दिन से मोहाली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें लंग्स में परेशानी के कारण एडमिट करवाया गया था। इसके चलते श्रेष्ठ निर्मोही काफी मुश्किल में थे, वह रोजाना प्रेक्टिस के बाद अपनी मां की देखभाल कि लिये अस्पताल पहुंच जाते थे।
जीत की खुशी पर एक साथ किया डिनर
अपने डेब्यू मैच में दोहरा शतक जमाने वाले और वर्ल्ड रिकॉर्ड से चुके चंडीगढ़ रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान स्टेडियम से सीधे अपने घर सेक्टर-22 पहुंचे। यहां पर उनकी फैमिली उनका इंतजार कर रही थी। घर पहुंचने पर परिवार के सभी लोगों ने अर्सलान खान को बधाई दी।
जीत की खुशी में अर्सलान खान के परिवार वाले उन्हें बाहर डिनर के लिए लेकर जा रहे हैं, सभी एकसाथ डिनर करेंगे। इस मौके पर अर्सलान ने कहा कि पार्टी तो मुझे देनी चाहिए थी, लेकिन अब्बू की खुशी के आगे कुछ नही हैं।