फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Coronavirus Live Update

Coronavirus: चंडीगढ़ में सात पॉजिटिव केस, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, स्टेडियम में बनाई अस्थायी जेल

Tue, 24 Mar 2020 02:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 24 Mar 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Coronavirus Live Update
चंडीगढ़ में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कोरोना का कोई नया पुष्ट मामला सामने नहीं आया। पीजीआई, जीएमसीएच और जीएमएसएच में भर्ती कुछ संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आ गई है। वही कुछ की आनी बाकी है। जीएमएसएच में भर्ती चंडीगढ़ निवासी 50 साल की महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीजीआई में भर्ती 51 साल के अमेरिकन की रिपोर्ट भी निगेटिव है। चंडीगढ़ के 33 साल के संदिग्ध मरीज में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। वही मिस्र से लौटी चंडीगढ़ निवासी 72 साल की महिला की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। नयागांव निवासी 32 साल के संदिग्ध मरीज की भी रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन


इनका आज लिया गया सैम्पल
- पीजीआई में भर्ती पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के 35 साल के संदिग्ध मरीज का जांच का नमूना लिया गया है
- चंडीगढ़ के एक कोरोना संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आये एक पुरुष और एक महिला जो जीएमसीएच में भर्ती हैं, का जांच का नमूना लिया गया
- चंडीगढ़ निवासी 22 साल के संदिग्ध मरीज का जो जीएमसीएच में भर्ती है
- ट्रेवल हिस्ट्री के चंडीगढ़ निवासी 25 साल के एक युवक का जो जीएमसीएच में भर्ती है

अस्थाई तौर पर जेल बनाने का फैसला
चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम और मनीमाजरा के स्पोर्ट्स कंपलेक्स को अस्थाई तौर पर जेल बनाने का फैसला लिया है। जारी आदेशों के अनुसार यहां पर कर्फ्यू के दौरान पकड़े गए लोगों को अस्थाई तौर पर रखा जाएगा। यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव की तरफ से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कर्फ्यू में कुछ देर के लिए छूट
एडवाइज़र मनोज परिदा ने कहा कि कर्फ्यू में कुछ देर के लिए छूट दी जाएगी। जहां जरूरत होगी, वहां मोबाइल वैन से राशन, सब्जी व दूध पहुंचाएंगे। गुरुद्वारा कमेटी, आरएसएस या अन्य एनजीओ डीसी मंदीप सिंह बराड़ व नगर निगम कमिश्नर केके यादव से मिलकर जो सहयोग कर सकते हैं बताएं। उनका भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार कर्फ्यू, नियम तोड़ा तो एफआईआर

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन हो रहे इजाफे और बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने लॉकडाउन के बाद पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार शाम को चंडीगढ़ में पूर्ण कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया।

आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू मंगलवार आधी रात से से शुरू होकर प्रशासन के अगले आदेश तक जारी रहेगा। उधर, कर्फ्यू लगने के बाद यूटी पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मोहाली समेत पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि पंचकूला में अभी कर्फ्यू नहीं लगा है। वहां लॉकडाउन किया गया है।  

 प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कर्फ्यू के दौरान सभी शहरवासियों को घर में रहने सलाह दी है। प्रशासक ने शहर के डीजीपी को आदेश दिए गए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि कर्फ्यू के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और लोग कर्फ्यू के नियमों का पालन करें।  उधर, एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान अनिवार्य सेवाएं जैसे कि पुलिस, स्वास्थ्य आदि से जुड़े लोगों को कर्फ्यू पास दिए जाएंगे, जिसके आधार पर वह बाहर निकल सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा और सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी अपने चीफ सेक्रेटरी के माध्यम से ही कर्फ्यू पास के लिए आवेदन करें। परिदा ने कहा कि डीसी मनदीप सिंह बराड़ कर्फ्यू पास को लेकर फैसला करेंगे। कर्फ्यू के दौरान अनिवार्य चीजों की खरीदारी के लिए शहरवासियों को कुछ समय दिया जाएगा।

कर्फ्यू के दौरान अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- नीलांबरी विजय जगदले, एसएसपी, चंडीगढ़

जीएमसीएच ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जीएमसएच-32 की ओर से कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों, ओपीडी मरीजों के फॉलोअप, कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और साइकेट्री के मरीजों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. बीएस चवन ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 18001802063 जारी किया गया है, जो सातों दिन 24 घंटे चलेगा।

जो लोग कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन से डिस्चार्ज हो चुके हैं अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो उसके बारे में डॉक्टर से बात कर सकेंगे। इसके अलावा ओपीडी बंद होने के कारण जिन लोगों का ओपीडी में इलाज चल रहा है और वे फोन पर ही फॉलोअप करना चाहते हैं, वो भी इसी नंबर पर कर सकेंगे। इसके अलावा कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहा हेल्थ केयर स्टाफ भी इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर सोमवार से शुरू कर दिया गया है।

जीएमसीएच 32 में कोरोना की जांच
देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के मद्देनजर सरकार ने टेस्ट सेंटरों की संख्या बढ़ा दी है। अब चंडीगढ़ में पीजीआई के साथ सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी कोरोना की जांच होगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से 22 मार्च को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई। इसके साथ देशभर में कोरोना टेस्ट के लिए अप्रूव लैबों की संख्या 116 हो गई है।

चंडीगढ़ नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ाई

चंडीगढ़ नगर निगम ने एक आदेश जारी कर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है । चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने एक आदेश जारी करते हुए बताया के 23 मार्च से 31 मार्च तक जिन लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने थे उसकी तिथि अब 15 अप्रैल होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा होने के कारण ई-सम्पर्क बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed