{"_id":"b5dfe632988f3f3040596f8f5ec8c671","slug":"chandigarh-college-semester-exam-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों की लापरवाही ने छात्रों को खिलाए धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों की लापरवाही ने छात्रों को खिलाए धक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और एफिलिएटेड कॉलेजों की लापरवाही के कारण स्टूडेंट्स को एग्जाम टाइम में धक्के खाने हो रहे हैं। 2 दिसंबर से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन परीक्षा से पहले सैकड़ों स्टूडेंट्स को रोल नंबर ही जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से देर शाम तक रोल नंबर लेने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ब्लॉक में सैकड़ों स्टूडेंट और अभिभावक चक्कर काटते रहे। रोल नंबर को लेकर कई बार पीयू कर्मचारियों और स्टूडेंट में बहस भी हुई। स्टूडेंट के भविष्य को देखते हुए देर शाम तक पीयू प्रशासन ने सभी स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल की अंडरटेकिंग के बाद प्रोविजनल रोल नंबर जारी कर दिए।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज और डीएवी कॉलेज के छात्र ज्यादा
पीयू प्रशासन ने दिसंबर सेमेस्टर एग्जाम के लिए पहली बार पूरा प्रोसेस ऑनलाइन शुरू किया है। स्टूडेंट्स के रोल नंबर और एग्जामिनेशन फार्म भी ऑनलाइन ही स्वीकार किए हैं। कई कॉलेज प्रबंधन की गलती के कारण काफी स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन ही पूरी तरह नहीं भरे गए। परीक्षा से दो दिन पहले सोमवार को काफी संख्या में स्टूडेंट और अभिभावक कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीईओ) और एग्जामिनेशन ब्रांच में पहुंच गए। अधिकतर स्टूडेंट ने बताया कि कॉलेज की ओर से उन्हें समय पर बताया नहीं गया कि उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना था।
विज्ञापन
रोल नंबर के लिए प्रशासनिक ब्लॉक पहुंचे अधिकतर स्टूडेंट चंडीगढ़ स्थित कॉलेजों के ही थे। इन कॉलेज में सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज और सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के ही अधिकतर स्टूडेंट्स थे। कॉलेज स्टूडेंट सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें समय पर ऑनलाइन आवेदन की जानकारी नहीं दी गई।
1 लाख 75 हजार स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
पीयू की 2 दिसंबर से होने वाली ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा में 1 लाख 75 हजार स्टूडेंट अपीयर होंगे। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार चंडीगढ़ और पंजाब स्थित कॉलेजों में 265 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं। 1300 से अधिक टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। नकल रोकने के लिए 70 क्लाइंग स्कवायड तैनात किए गए हैं।
कुछ स्टूडेंट को रोल नंबर कॉलेज प्रबंधन की गलती के कारण नहीं मिल पाए हैं। स्टूडेंट के भविष्य को देखते हुए प्रिंसिपल द्वारा अंडरटेकिंग देने के बाद रोल नंबर जारी कर दिए हैं।
-परविंदर, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन