फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Club president filed defamation case

Chandigarh News: चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष ने दायर किया मानहानि का केस

Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Club president filed defamation case
चंडीगढ़। चंडीगढ़ क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील खन्ना ने क्लब के सदस्य कंवलजीत वालिया के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। आरोप है कि कंवलजीत वालिया ने उनके खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक बयानबाजी कर छवि खराब की है। खन्ना के साथ क्लब के पूर्व अध्यक्ष संदीप साहनी ने भी वालिया के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। उन्होंने भी वालिया पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इन दोनों याचिकाओं पर 20 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, बीते 16 नवंबर को चंडीगढ़ क्लब के चुनाव हुए थे। इसमें सुनील खन्ना ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। उन्होंने यह चुनाव पूर्व अध्यक्ष संदीप साहनी के समर्थन में लड़ा था। आरोप के मुताबिक चुनाव से पहले वालिया ने उनके खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। उन्होंने वालिया को ऐसा करने से रोकने के लिए जिला अदालत में एक सिविल केस भी दायर किया था। साहनी और खन्ना ने याचिका में कहा था कि वालिया की कैटरिंग कंपनी है, जिस पर क्लब का काफी बकाया है। क्लब ने उनका लाइसेंस टर्मिनेट कर दिया तो वालिया झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed