फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh club election schedule

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव 7 मार्च को, शेड्यूल तय

Mon, 01 Feb 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
chandigarh club election schedule

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें चुनाव का शेड्यूल तय किया गया। यह निर्णय लिया गया कि अब सात मार्च को क्लब चुनाव होगा। क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि चुनाव के  लिए नामांकन 17 से 18 फरवरी तक सुबह दस से शाम चार बजे भरे जाएंगे।

विज्ञापन


यह चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 10 पदों के लिए होता है। इस क्लब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा आठ कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनाव होता है जबकि चुनाव के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी दो मनोनीत कार्यकारी सदस्यों को चुनती है। यह शहर का सबसे पुराना क्लब है।
विज्ञापन


इसके कई वीआईपी, पंजाब व हरियाणा के मंत्री, जज, आईएएस अधिकारी और व्यापारी सदस्य हैं। साल 1957 से यह क्लब चल रहा है। चंडीगढ़ क्लब कुल एरिया 8.5 एकड़ है। नियमों के अनुसार क्लब की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल के लिए होता है, उसके बाद फिर से चुनाव होने जरूरी हैं। लेकिन दस साल से चुनाव न होने का कारण यह है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चंद अर्जियां विचाराधीन थीं। चुनाव पर चंद सदस्यों ने चुनौती दी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का सबसे बड़ा क्लब
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ साथ यह शहर का सबसे बड़ा क्लब है। इस क्लब के कुल आठ हजार सदस्य हैं, इनमें 6500 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। इसकी सदस्यता लेने के लिए नए लोगों को कई तरह की सिफारिश भी करवानी पड़ती है।

2004 में हुआ था चुनाव

इससे पहले साल 2004 के नवंबर में चुनाव हुआ था। उस समय मुकेश बस्सी अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन 2011 के नगर निगम के चुनाव में पार्षद बनने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने अध्यक्ष पद ग्रहण किया था।


ये हो सकते हैं दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए संदीप साहनी, विनोद गुप्ता और सुनील गुप्ता का नाम दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है। इसके साथ पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी भी अपने गुट से किसी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed