फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh child reached world highest motorable Umling La Pass without any artificial oxygen

Chandigarh: साढे़ तीन साल का मेहताब बिना कृत्रिम ऑक्सीजन पहुंचा उमलिंगला पास, परिजनों का दावा-बनाया रिकॉर्ड

Wed, 14 Jun 2023 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 10:43 AM IST
सार

विकीपिडिया के मुताबिक इस तरह का रिकॉर्ड इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम की सात वर्ष चार महीने की धीमहि पराटे के नाम दर्ज है, जो परिजनों के साथ 20 अगस्त 2022 की सुबह इस दर्रे पर पहुंची थी।

विज्ञापन
Chandigarh child reached world highest motorable Umling La Pass without any artificial oxygen
साढ़े तीन साल का मेहताब अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के महज साढ़े तीन साल के बच्चे ने बिना किसी कृत्रिम ऑक्सीजन या उपकरण के विश्व के सबसे ऊंचे वाहन योग्य उमलिंगला पास पर पहुंच कर नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। हालांकि किसी रिकॉर्ड बुक में इसको लेकर अभी इसका पंजीकरण नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों का दावा है कि उनका बच्चा इस दर्रे पर बिना किसी लाइफ सपोर्ट के पहुंचा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लुधियाना से 8.49 करोड़ की डकैती के पांच आरोपी काबू, 60 घंटे के अंदर सुलझा मामला
विज्ञापन


विकीपिडिया के मुताबिक इस तरह का रिकॉर्ड इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम की सात वर्ष चार महीने की धीमहि पराटे के नाम दर्ज है, जो परिजनों के साथ 20 अगस्त 2022 की सुबह इस दर्रे पर पहुंची थी। चंडीगढ़ सेक्टर 7 निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साल नौ माह के बेटे मेहताब के साथ दो जून 2023 को चंडीगढ़ से रात 10.40 बजे श्रीनगर की यात्रा शुरू की और जोजिला पास होते हुए लेह पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने खारदुंगला, दिस्कित, नुबरा वैली और पैंगोंग लेक आदि को कवर किया और विश्व के सबसे ऊंचे वाहन योग्य उमलिंगला पास पहुंचे। प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण इस दर्रे पर इन्सान को सांस लेने में दिक्कत होती है, लेकिन मेहताब बिना किसी कृत्रिम सपोर्ट के इस दर्रे पर पहुंचा। उन्होंने दावा किया है कि मेहताब अब तक सबसे कम उम्र का ऐसा बच्चा है, जो समुद्रतल से 19024 फीट ऊंचे उमलिंगला दर्रे पर पहुंचा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुरुग्राम की धीमहि के नाम दर्ज है। इस तरह मेहताब ने धीमहि का रिकॉर्ड तोड़ा है। नर्सरी में पढ़ने वाले मेहताब के पिता दीपक और माता गगनदीप कौर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सेवारत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed