फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh CHB will rent seven toilets sector 35

सात शौचालयों को किराए पर देगा सीएचबी

Thu, 04 Mar 2021 08:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
chandigarh CHB will rent seven toilets sector 35
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) शहर के विभिन्न सेक्टरों में मौजूद अपने सात सार्वजनिक शौचालयों को चलाने के लिए ठेके पर देगा। इसके लिए मोहाली की जेवी कंपनी का चयन किया गया है। हालांकि, इस कंपनी को काम सौंपा जाए या नहीं, यह फैसला 8 मार्च को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचबी ने बीते महीनों में इन सभी शौचालयों को ठेके पर देने के लिए टेंडर लगाया था। इसमें कई कंपनियों ने आवेदन किया था और फिर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मोहाली की जेवी सिक्योरिटी का चयन किया है। सीएचबी के अधिकारियों के अनुसार सात में से पांच सार्वजनिक शौचालय सेक्टर-34 में हैं, जबकि एक सेक्टर-38 की मोटर मार्केट और एक सेक्टर-48 की मोटर मार्केट में है। कंपनी को पांच साल के लिए यह टेंडर दिया जाएगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार चयनित कंपनी को ही इन शौचालयों के रखरखाव का भी जिम्मा उठाना होगा। कंपनी शौचालय पर विज्ञापन लगाकर कमाई कर सकेगी। कंपनी हर महीने एक तय रकम सीएचबी को देगी। इसमें हर साल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार पांच साल में सीएचबी को करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये की कमाई होगी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ये टॉयलेट सेलवेल कंपनी से सीएचबी ने वापस लिए थे। आठ मार्च को सीएचबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक है। इसमें कंपनी को काम सौंपने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed