फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh,CHB, properties freehold, agenda will come on 8 March

अपनी संपत्तियों को फ्री होल्ड कराएगा सीएचबी, 8 मार्च को लाया जाएगा एजेंडा

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
chandigarh,CHB, properties freehold, agenda will come on 8 March
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आठ मार्च को होने जा रही है। ये बैठक काफी अहम होगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं। सीएचबी अपनी व्यावसायिक, औद्योगिक और नर्सिंग होम की साइट्स को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा आईटी पार्क में फ्री होल्ड 5 एकड़ के आवासीय प्लॉट की नीलामी करेगा, जिसका आरक्षित मूल्य 169 करोड़ रुपये तय किया गया है। 8 मार्च को ये प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा। बता दें कि बोर्ड द्वारा प्राइवेट बिल्डरों को ये प्लॉट अलॉट किया जाएगा, ताकि वह यहां पर फ्लैट्स का निर्माण करवा सकें। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 5 एकड़ के आवासीय प्लॉट की नीलामी करने का फैसला लिया है, क्योंकि पिछले काफी समय से इस प्लॉट की नीलामी नहीं हो पाई है। अगर बोर्ड इस एक प्लॉट की नीलामी करने में सफल हो जाता है, तो जल्द ही बाकी प्लॉट के नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर 300 के करीब फ्लैट्स का निर्माण होगा, जिसे लोगों को बेचा जाएगा। बता दें कि वर्ष 2015 में बोर्ड को पार्श्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी, जिसके बाद से ही बोर्ड इसे विकसित करने के लिए लगा हुआ है। पिछले दो साल से 18 साइट्स को विकसित करने के लिए बोर्ड बोलीदाता ढूंढने में असफल रहा है।
विज्ञापन

दो साइट्स पर खुद फ्लैट्स बनाएगा बोर्ड
बोर्ड ने 123 एकड़ भूमि में 20 साइट्स को विकसित करना है, जिसमें से दो साइट्स पर 728 फ्लैट्स का निर्माण सीएचबी खुद करेगा। इसके लिए पूरी योजना तैयार हो गई है। सिर्फ पर्यावरण मंजूरी मिलना बाकी है। बोर्ड ने पहली बार निजी डिजाइनर नियुक्त किया है, ताकि आईटी पार्क प्रोजेक्ट के जरिए निजी बिल्डरों के साथ मुकाबला किया जा सके और बेहतरीन डिजाइन के साथ फ्लैट्स तैयार किए जा सकें। बोर्ड की ओर से दो साइट्स 17 एकड़ भूमि पर फ्लैट्स का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें दो बेडरूम के 252, तीन बेडरूम के 448 और चार बेडरूम के 28 फ्लैट्स शामिल होंगे। इनमें दो बेसमेंट पार्किंग होंगी और प्रत्येक फ्लैट्स के लिए दो कारों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। ये सात मंजिला फ्लैट्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed