फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Burail Model Jail name has registered in Limca Book of Records for Large Plantation

कीर्तिमान: चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ने ढाई महीने में उगाए डेढ़ लाख पौधे, लिम्का बुक रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Oct 2021 10:07 AM IST
सार

जेल में 10 किस्म के पौधे उगाए गए। इनमें पैंसी, कैलेंडुला, एलिसम, साल्विया, पेटुनिया, डाहलिया, वर्बेना, केल, डायनथस समेत गुलदाउदी का पौधा शामिल था।

विज्ञापन
Chandigarh Burail Model Jail name has registered in Limca Book of Records for Large Plantation
बुड़ैल जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल देशभर में सबसे ज्यादा पौधे लगाने वाली जेल बन गई है। ढाई महीने में डेढ़ लाख से ज्यादा अलग अलग दस किस्म के फूल के पौधों को उगाया गया है। इसका श्रेय बुड़ैल मॉडल जेल के डीएसपी अमनदीप सिंह और पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन को जाता है। उनके प्रयास से जेल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है किसी जेल का नाम लिम्का बुक में दर्ज हो। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस 
विज्ञापन


जेल डीएसपी अमनदीप सिंह ने कहा कि वह अपने जानकार पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन के साथ थे। इस दौरान उनके मन में कुछ नया करने का ख्याल आया। तभी से उन्होंने अलग अलग किस्म के फूलों के बीज लेकर उगाना शुरू किया। इसके बाद एक टीम गठित की गई जो शहर के विभिन्न संस्थानों से संपर्क करता था। इस दौरान स्कूल, सरकारी शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल, रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) समेत कॉलेजों में पौधे बांटे गए। इसके अलावा जिसे पौधों की जरूरत होती थी संपर्क कर जेल से ले जाता था। जेल में 1 जनवरी से 15 मार्च 2020 के बीच डेढ़ लाख पौधे उगाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10 किस्म के फूलों के पौधे उगाए
जेल में 10 किस्म के पौधे उगाए गए। इनमें पैंसी, कैलेंडुला, एलिसम, साल्विया, पेटुनिया, डाहलिया, वर्बेना, केल, डायनथस समेत गुलदाउदी का पौधा शामिल था। जिसे शहर के अलग अलग शिक्षण संस्थाओं समेत अन्य जगहों पर लगाया गया है। फूलों के पौधों व बीज बांटने का मकसद था कि सिटी ब्यूटीफुल हरियाली से भरा रहे।    
 

ढाई महीने में डेढ़ लाख फूलों के पौधों को उगाकर बांटा गया है। जिस कारण जेल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज किया गया है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि चंडीगढ़ की जेल का नाम पहली बार लिम्का बुक में दर्ज हुआ है।  -ओमवीर सिंह, डीआईजी जेल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed