फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh BJP office closed till further orders due to covid-19 cases surge

चंडीगढ़ : अरुण सूद के परिवार में कोरोना की दस्तक, भाजपा कार्यालय अगले आदेश तक बंद

Wed, 14 Apr 2021 04:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 04:20 PM IST
सार

चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के परिवार में कोरोना ने दस्तक दे दी है। अरुण सूद और उनके भाई को छोड़कर परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Chandigarh BJP office closed till further orders due to covid-19 cases surge
अरुण सूद।

विस्तार

कोरोना ने अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के परिवार में दस्तक दे दी है। अरुण सूद और उनके भाई को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित मिले हैं। अरुण सूद की मां और पत्नी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उधर, भाजपा कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है। अरुण सूद ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सूद ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार के कुछ सदस्यों में कोविड-19 के लक्षण नजर आने लगे थे, जिस पर सभी के टेस्ट करवाए गए थे। रिपोर्ट में उन्हें और उनके भाई को छोड़कर परिवार के अन्य सभी सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। सूद ने कहा कि सावधानी के तहत मां और पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रशासन की ओर से कोविड-19 से बचाव हेतु जनहित में जारी सभी दिशा-निर्देश का पालन करें। सूद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि प्रदेश कार्यालय जाने से बचें। प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने आदेश जारी कर सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अगले आदेश तक घर से ही काम करें। बता दें कि सूद और उनकी पत्नी सहित माता-पिता ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगवा ली थी। अरुण सूद की पत्नी अंबिका सूद इससे पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। सूद की पत्नी अंबिका सूद हरियाणा सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed