{"_id":"5b88ee8a42c792465040a089","slug":"chandigarh-bar-council-formar-vice-president-sunil-kumar-wife-simmi-postmartum-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल के पूर्व प्रधान की पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, कई सालों ने नहीं खाया था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल के पूर्व प्रधान की पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, कई सालों ने नहीं खाया था खाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने की सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल के पूर्व प्रधान सुनील कुमार की पत्नी सिम्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें उसकी मौत की वजह पता चली है, वहीं एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बार काउंसिल के वकील सुनील कुमार की पत्नी सिम्मी मंगलवार की शाम करीब छह बजे अदालत परिसर में दाखिल हुई थी। उस समय अदालत का गेट खुला हुआ था।
सिम्मी अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में जाती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेने सहित उनके पति सुनील कुमार व बच्चों के अलावा मृतका के मायके वालों से भी पूछताछ की। बकौल पुलिस मामले में किसी पारिवारिक सदस्य ने कोई शक नहीं जताया। दुर्घटना की रात ही सिम्मी की टांगें टूटने का अनुमान लगाया गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सिम्मी के पांव से लेकर कूल्हे तक की हड्डी का टूटने का पता लगा है, लेकिन उनके सिर को नुकसान नहीं पहुंचा था। पांचवीं मंजिल से गिरने पर बॉडी का पूरा भार पांव से कुल्हे तक पर आने की वजह से हड्डी टूट गई। लेकिन सिम्मी को किसी ने धक्का दिया या फिर वह स्वयं गिरी, इसकी पुष्टि फिलहाल कोई अधिकारी करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
एडवोकेट चेंबर में कई वकील देर शाम तक बैठकर प्रैक्टिस करते हैं। शाम पांच बजे के बाद कोर्ट में लोगों की आवाजाही नहीं रहती, लेकिन वकील अपने-अपने चैंबर में बैठकर प्रैक्टिस जरूर करते हैं। फिलहाल, अब तक की जांच में पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुबूत नहीं लगा है, जिससे वह अपनी जांच को दिशा दे सके।
सिम्मी ने 10-15 साल से नहीं खाया खाना
सिम्मी के पति व अन्यों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि किसी बीमारी के कारण सिम्मी ने करीब दस-पंद्रह साल से खाना नहीं खाया था। वह लिक्विड के सहारे ही जी रही थी। पुलिस को बताया गया कि सिम्मी बीमारी से तंग थी, जबकि सिम्मी के खुदकुशी करने की रात उनके पति सुनील कुमार ने बच्चों संग मौके पर पहुंच सिम्मी को कोई बीमारी होने का जिक्र न कर उनके आपसी झगड़े की बात कही थी।
उन्होंने कहा था कि उनके आपसी घरेलू झगड़े के कारण उनके बच्चे पिस रहे हैं। मामले में जिला अदालत के किसी वकील ने भी साफ तौर पर कोई जानकारी सांझा नहीं की है। खुदकुशी वाली रात सिम्मी सुबह से घर से बाहर थी, लेकिन परिजनों ने मामले में पुलिस को भी उनकी गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।