फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh awarded by green and clean city

चंडीगढ़ के नाम नया मुकाम, शहर को मिला ग्रीन एंड क्लीन सिटी अवार्ड

Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh awarded by green and clean city
चंडीगढ़ के नाम ग्रीन एंड क्लीन सिटी अवार्ड
चंडीगढ़ के नाम नया मुकाम आया है। शहर को ग्रीन एंड क्लीन सिटी के अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से नगर निगम की मेयर आशा जसवाल को दिया गया है। शनिवार को नागपुर में एक समारोह का आयोजन किया। समापन समारोह के दौरान यह अवार्ड दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से स्मार्ट एंड संस्टेनएबल समिट का आयोजन किया गया था जिसमे कुछ मॉडल सिटी का चयन किया गया है जिसमें चंडीगढ़ को ग्रीन और क्लीन सिटी का अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन


मेयर के साथ अवार्ड लेने के लिए एमओएच डा. भट्टी भी गए हैं। मालूम हो कि दो दिन बाद स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत भी परिणाम घोषित किया जा रहा है जिसमें चंडीगढ़ नगर निगम को टाप-3 में आने की उम्मीद है। पिछली बार नगर निगम को दूसरे नंबर का अवार्ड मिला था जबकि पहले नंबर पर मैसूर आया था। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत अवार्ड केंद्र सरकार की ओर से घोषित किया जाएगा और यह अवार्ड खुद पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिया जाता है।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है पार्षद
दक्षिणी सेक्टर में नगर निगम ने पिछले साल दिसंबर माह में मेकैनिकल स्वीपिंग सिस्टम शुरू किया है लेकिन दक्षिण सेक्टर के कुछ पार्षद वहां की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। पार्षदों ने पिछली सदन की बैठक में यह मामला भी उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed