फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administrator Badnore Orders Regarding to Increase Medical Services in Dispensary

प्रशासक बदनौर का आदेश- डिस्पेंसरी में बढ़ाएं सुविधाएं, ताकि पीजीआई और 16 में न लगे भीड़

Tue, 13 Oct 2020 10:08 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 13 Oct 2020 10:08 AM IST
सार

  • समीक्षा बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वास्थ्य विभाग निदेशक को दिए आदेश
  • प्रशासक बदनौर ने डीसी को दिए निर्देश, त्योहारों के लिए अलग से जारी हों दिशा-निर्देश

विज्ञापन
Chandigarh Administrator Badnore Orders Regarding to Increase Medical Services in Dispensary
समीक्षा बैठक में मौजूद प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को आदेश दिए कि वह शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित डिस्पेंसरी में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करें ताकि लोगों को उनके सेक्टर में ही इलाज मिल सके और उन्हें जीएमएसएच-16 और पीजीआई की ओपीडी में जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


प्रशासक ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में मौजूद डिस्पेंसरी की व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों को छोटी बीमारियों के लिए जीएमएसएच-16 और पीजीआई का रुख न करना पड़े। प्रशासक ने कहा कि डीसी मनदीप सिंह बराड़ यह सुनिश्चित करें कि त्योहारों के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन


बदनौर ने यह भी कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जो भी इजाजत प्रशासन की तरफ से दी जाएगी, उनको लेकर अलग से दिशा-निर्देश भी जारी किए जाने चाहिए ताकि लोग उनका पालन कर सकें। बैठक में बदनौर ने विशेष स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए कि वह घर पर रह रहे कोरोना के मरीजों का ध्यान रखें। ऐसे लोगों से समय-समय पर संपर्क किया जाना चाहिए और उन्हें जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण की दर सिर्फ 6.6 प्रतिशत

बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना के 134 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 39 चंडीगढ़, 55 पंजाब, 19 हरियाणा, 13 हिमाचल प्रदेश और 8 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बताया कि उनके द्वारा लिए गए 381 कोरोना के सैंपल में से 34 पॉजिटिव पाए गए हैं।

पीजीआई की डॉक्टर मधु ने बताया कि 81 स्वयंसेवकों पर कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल किया गया, जिनमें से 65 मरीजों ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है और सभी पर निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टर कोहली ने बताया कि कोरोना के मरीजों के लिए शुरू की गई डायलिसिस की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।

वहीं, जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 490 सैंपल में से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने कहा कि उनके द्वारा लिए गए 1284 कोरोना सैंपल में से सिर्फ 85 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में लिए गए सैंपल के अनुसार कोरोना के संक्रमण की दर सिर्फ 6.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed