फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration worried about rising cases of corona virus

कोरोना वायरस: बढ़ते केसों से प्रशासक चिंतित, पंजाब-हरियाणा के साथ मिलकर समाधान ढूंढने को कहा

Thu, 11 Jun 2020 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jun 2020 01:30 AM IST
सार

  • पड़ोसी राज्यों से आने वालों पर नजर रखने के लिए बनाएं ठोस रणनीति
  • अस्पतालों में भीड़ कम करने को पीजीआई डायरेक्टर की अध्यक्षता में बनाई कमेटी
  • कहा-पीजीआई में केवल गंभीर मामले ही भेजे जाएं, कमेटी को व्यवस्था बनाने को कहा

विज्ञापन
Chandigarh administration worried about rising cases of corona virus
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से प्रशासनिक अधिकारी चिंतित हैं। बुधवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पंजाब और हरियाणा के साथ मिलकर एक सामान्य रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य व गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह पड़ोसी राज्यों से बातचीत करें ताकि शहर में दाखिल होने वाले लोगों की जांच के लिए एक ठोस रणनीति बनाई जा सके।              

विज्ञापन


बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। प्रशासक ने पीजीआई के डायरेक्टर की अध्यक्षता में जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक कमेटी का गठन किया, जो यह सुनिश्चित करेगी कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में अनचाही भीड़ एकत्रित न हो। कमेटी को एक व्यवस्था तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे कि पीजीआई में सिर्फ गंभीर मामलों को ही भेजा जाए, क्योंकि पिछले दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए थे, जिसमें कम गंभीर मरीजों को भी पीजीआई रेफर किया गया था। इसमें से कई के टेस्ट करने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। इस पर चंडीगढ़ प्रशासन ने आपत्ति जताई थी।   
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर मेडिकल हब के रूप में कैसे विकसित हो, यह भी बताएं: बदनौर 
प्रशासक बदनौर की तरफ से बनाई गई कमेटी यह भी सिफारिश करेगी कि उत्तर क्षेत्र के लिए एक आदर्श मेडिकल हब के रूप में उभारने के लिए चंडीगढ़ को कैसे विकसित किया जा सकता है। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर में अब तक 3,46,586 लोगों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है। वित्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर में फंसे लोगों व प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed