फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Not Using Nirbhaya Fund Completely

निर्भया फंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है चंडीगढ़ प्रशासन, अब तक 30 प्रतिशत रकम ही हुई खर्च

Wed, 23 Sep 2020 01:10 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Sep 2020 01:10 PM IST
सार

  • लोकसभा में केंद्र सरकार ने पेश किए आंकड़े, चंडीगढ़ को जारी हुए हैं 10.78 करोड़ रुपये
  • प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा पर अबतक खर्च किये हैं सिर्फ 3.61 करोड़ रुपये
  • पंजाब इस ग्रांट का करीब 45 फीसदी तो हरियाणा 25 फीसदी ही खर्च कर पाया
  • निर्भया फंड के पंजाब को 49.22 करोड़ तो हरियाणा को मिले हैं 40 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Chandigarh Administration Not Using Nirbhaya Fund Completely
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए निर्भया फंड का यूटी प्रशासन अबतक आधा भी इस्तेमाल नहीं कर पाया है। लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ से लिखित में दिए गए आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ को इस फंड के तहत 10.78 करोड़ रुपये जारी हुए हैं लेकिन प्रशासन अबतक इस फंड का करीब 30 प्रतिशत ही खर्च कर पाया है।
विज्ञापन


लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ को महिलाओं की सुरक्षा पर काम करने के लिए 10.78 करोड़ रुपये दिए गए। इसमें से चंडीगढ़ प्रशासन अब तक 3.61 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया है। हालांकि 3.61 करोड़ रुपये कहां-कहां खर्च किए गए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


उधर, पंजाब को निर्भया फंड में 49.22 करोड़ रुपये मिले, जिसमें से 21.26 करोड़ ही खर्च हुए हैं। हरियाणा को निर्भया फंड में 40 करोड़ रुपये मिले। हरियाणा भी इस फंड का 10.77 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया है। वहीं, यूटी प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन ने जरूरत के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काफी खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर खर्च हुआ निर्भया फंड
अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के लिए सेंटर फॉर डेवलमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडेक) पर निर्भया फंड से खर्च किया है। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कई काम किए हैं। इसमें रात में पिक एंड ड्रॉप की सुविधा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

दिसंबर 2019 में भी फंड के इस्तेमाल को लेकर उठे थे सवाल

दिसंबर 2019 में भी निर्भया फंड के कम इस्तेमाल को लेकर प्रशासन पर सवाल उठे थे। दिसंबर तक केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ को इस फंड के तहत 7.46 करोड़ रुपये जारी हुए थे, लेकिन खर्च सिर्फ 2.60 करोड़ रुपये ही किए गए थे। वकील अजय जग्गा ने निर्भया फंड के इस्तेमाल नहीं होने को लेकर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और उनके सलाहकार मनोज परिदा से शिकायत की थी।

उन्होंने कहा था कि बदनौर यूटी के अधिकारियों से जवाब मांगे कि क्यों निर्भया फंड का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। हालांकि दिसंबर में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा था केंद्र सरकार के आंकड़े अधूरे हैं। प्रशासन ने साढ़े 4 करोड़ रुपये से ज्यादा निर्भया फंड में से इस्तेमाल किया है।

यह है निर्भया फंड
दिल्ली के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म केस के बाद महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए निर्भया फंड बनाया गया था। इस फंड के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अलावा अन्य मंत्रालय भी कई योजनाएं चलाते हैं, जिन प्रमुख योजनाओं के तहत धन आवंटित किया गया है, उनमें इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम, सेंट्रल विक्टिम कंपेंसेशन फंड, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध रोकथाम, वन स्टॉप स्कीम, महिला पुलिस वालंटियर और महिला हेल्पलाइन योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed