फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration, launched a campaign, the Food Safety and Standard Wing

फूड सेफ्टी विंग ने मारे छापे, मिठाई और तेल के भरे सैंपल

Tue, 11 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration, launched a campaign, the Food Safety and Standard Wing
फूड सेफ्टी विंग ने मारे छापे - फोटो : अमर उजाला
मिलावट खोरों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन के फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड विंग ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को कई जगह छापेमारी कर मिठाई और तेल के सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को जांच के लिए लेबोट्री में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि खुड्डा लाहौरा, धनास और खुड्डा जस्सू में स्थित मिठाई की दुकानों से सैंपल भरे गए। इन इलाकों से कई शिकायतें भी आ रही थीं। इसके बाद छापेमारी की गई। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से सरस्वती आयल से भी तेल के कुछ सैंपल भरे गए हैं। उसे भी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, ये रुटीन चेकअप है। हर सामान को चेक करना और चंडीगढ़ के लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। इसके तहत सैंपलों भरे जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तीन दिन पहले विंग ने शहर के नामी स्वीट्स हाउस से सैंपल भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मनीमाजरा के व्यापारियों को जागरूक किया गया

Chandigarh Administration, launched a campaign, the Food Safety and Standard Wing
फूड सेफ्टी विंग ने मारे छापे - फोटो : अमर उजाला
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड विंग के डेजिग्नेटेड आफिसर सुखविंदर सिंह ने मनीमाजरा के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया। उन्हें बताया कि मिठाइयों में किसी तरह की मिलावट नहीं करनी है। न ही रंग का इस्तेमाल करना है। जिस जगह पर मिठाई बनाई जा रही है, वह पूरी तरह से साफ-सुथरी होनी चाहिए।

कर्मचारियों को साफ कपड़े पहनने चाहिए। बाहर से अंदर आने पर हाथ को साबुन से धोएं। इसके साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड विंग से लाइसेंस लेना चाहिए। इस दौरान मनीमाजरा के साथ मिठाई विक्रेता शामिल हुए थे। सुखविंदर सिंह ने बताया कि इस बार पहले मिठाई विक्रेताओं को पहले समझाया जा रहा है। उसके बाद छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed