फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration, chandigarh nagar nigam, ministry of home affairs, chandigarh

कैसे हो विकास? MHA के पास सालों से अटके कई काम

Wed, 29 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
   chandigarh administration, chandigarh nagar nigam, ministry of home affairs, chandigarh
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo
चंडीगढ़ प्रशासन के कई अहम मामले कई वर्षों से मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (एमएचए) के पास अटके पड़े हैं। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली तो प्रभावित हो ही रही है, साथ में लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन मामलों पर सिर्फ चिट्ठी लिख रहे हैं। सबसे अहम मामला मिसयूज और वॉयलेशन की पेनल्टी तय करने का है।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने कई वर्षों से मिसयूज और वॉयलेशन की पेनल्टी रेट तय करने का प्रस्ताव एमएचए के पास भेजा हुआ है। लेकिन अब तक एमएचए की ओर से इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि मिसयूज और वॉयलेशन के मामलों की पेंडेंसी हजारों की संख्या में पहुंच गई है। 
विज्ञापन


पेंडेंसी निपटाने के लिए प्रशासन ने अपने स्तर पर रेट तय भी किए थे, लेकिन यह रेट लोगों को रास नहीं आए। कुछ की पेनल्टी तो उस प्रॉपर्टी के मार्केट रेट से भी ज्यादा हो गई, जिसके लिए पेनल्टी लगाई गई है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन का पेनल्टी रेट मानने से इंकार कर दिया और मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। अब यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में एमएचए इस पर कोई फैसला नहीं ले पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला पंजाब राइट टू सर्विस एक्ट-2011 को अपनाने का है। इस एक्ट को चंडीगढ़ में अपनाने के लिए यूटी प्रशासन ने एमएचए से मंजूरी मांगी हुई है। मंजूरी मांगे जाने को सालभर हो चुका है। नगर निगम अपने स्तर पर सिटीजन चार्टर लागू भी कर चुका है।

स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव भेजने से पहले नगर निगम में सिटीजन चार्टर लागू किया गया था। लेकिन प्रशासन के डिपार्टमेंट्स में अब भी सेवा की समय सीमा तय नहीं है। जवाबदेही तय न होने से बाबू फाइल को दबाए बैठे रहते हैं। लोगों के चक्कर पर चक्कर लगते रहते हैं। 

पंजाब में 40 से अधिक सेवाएं इस एक्ट के अंतर्गत लाई जा चुकी हैं। चंडीगढ़ के एस्टेट, आरएलए, एसटीए जैसे पब्लिक डीलिंग विभागों में लोगों को अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। राइट टू सर्विस एक्ट लागू होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकती है। राइट टू सर्विस एक्ट के तहत एक तय समय सीमा में लोगों का काम पूरा करना होता है। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी या बाबू को इसके लिए जवाबदेह ठहराकर पेनल्टी का प्रावधान है।


कोट्स...
मिसयूज और वॉयलेशन के पेनल्टी रेट प्रशासन ने अपने स्तर पर तय कर लोगों को राहत देने की कोशिश की थी। लेकिन मामला कोर्ट में चला गया। एमएचए से भी अभी तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed