फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration action to save le corbusier heritage

ली काबूर्जिए की ऐतिहासिक धरोहर बचाने के लिए बड़ी कवायद

Mon, 12 Oct 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Oct 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration action to save le corbusier heritage

चंडीगढ़ के निर्माता ली काबूर्जिए की ऐतिहासिक धरोहर बचाने के लिए प्रशासन चौकन्ना हो गया। अब एक बड़ी कवायद की जा रही है। ली कार्बूजिए और उनके सहयोगी द्वारा तैयार किए गए 12 हजार हेरिटेज फर्नीचर का रिकार्ड नए सिरे से जुटाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


उधर, यूटी प्रशासन ने हेरिटेज फर्नीचर की चोरी और तस्करी रोकने के लिए प्रशासन जल्द नया फरमान जारी करने जा रहा है। प्रशासन को कई शैक्षणिक संस्थानों द्वारा अपने स्तर पर पुराने फर्नीचर को कबाड़ियों को बेचने की जानकारी मिल है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शैक्षणिक संस्थान या अन्य सरकारी दफ्तर में ली कार्बूजिए के समय का खराब हुआ फर्नीचर प्रशासन की अनुमति के बिना कबाड़ियों को नहीं बेचा जाएगा। जल्द सभी सरकारी स्कूलों, कालेज, पीयू और पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) को बिना अनुमति पुराना फर्नीचर नहीं बेचने का सर्कुलर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब फर्नीचर की होगी रिपेयर

chandigarh administration action to save le corbusier heritage

ली कार्बूजिए और उनके सहयोगी पियरे जेनेरे द्वारा छोटे से छोटे फर्नीचर आइटम को अब प्रशासन सहेज कर रखेगा। अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों को टूट चुके या कुछ खराब हो चुके हेरिटेज फर्नीचर की जानकारी देने के लिए कहा गया है। यूटी प्रशासन हेरिटेज फर्नीचर को फिर से ठीक करवाएगा। काफी दुर्लभ फर्नीचर को ली कार्बूजिए सेंटर में रखा जाएगा।  

पुलिस ने कबाड़ी की दुकानों को खंगाला
23 सिंतबर को ली कार्बूजिए सेंटर में हुई चोरी का राज पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। पुलिस मामले में अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। पुलिस सेकेंड हैंड फर्नीचर बेचने वाली दुकानों और कई कबाड़ियों की दुकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। एडवाइजर विजय कुमार और गृहसचिव अनुराग अग्रवाल के आदेशों के बाद खुल एसएसपी डा.सुखचैन सिंह गिल घटना स्थल का दौरा कर मामले को जल्द सुलझाने के आदेश जारी कर चुके हैं। लेकिन सेक्टर-19 थाना की जांच टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा है।

शहर में हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों और अन्य दफ्तरों से ताजा रिकार्ड मंगवाया गया है। कोई भी संस्था अपने स्तर पर पुराने फर्नीचर को नहीं बेच सकेगा। खराब हो चुके फर्नीचर को बेचने के लिए कमेटी की अनुमति लेनी होगी।
- अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed