फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chalo Rajbhawan March by Punjab Congress in Chandigarh

चलो राजभवन: कांग्रेस नेताओं की उम्मीदों पर पुलिस ने फेरा पानी, बैरिकेड लांघने पर किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Mon, 13 Mar 2023 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

राजा वड़िंग समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों में बैठाया और थाने ले गई। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
Chalo Rajbhawan March by Punjab Congress in Chandigarh
पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी के खिलाफ राजभवन तक मार्च के लिए निकले पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। बैरिकेड्स को जबरन लांघने की कोशिश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस मुहिम में महिला कांग्रेस ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी की राष्ट्रीय मुहिम ‘चलो राजभवन’ के तहत सोमवार को प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पंजाब राजभवन तक मार्च के लिए निकले थे। इस दौरान केंद्र और अदाणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस द्वारा उनके मार्च को रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं और वर्करों ने सेक्टर-15 में सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह, गुरकीरत कोटली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने अदाणी के प्रति केंद्र की मेहरबानी का विरोध करते हुए दोस्तों की मदद बंद करने के नारे लगाए। इसके बाद जब सभी नेता और कार्यकर्ता ने बैरिकेड्स को जबरन पार कर आगे बढ़ने कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उन्हें रोक दिया। राजा वड़िंग समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों में बैठाया और थाने ले गई। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने कहा कि 'चलो राजभवन' मुहिम भाजपा की वह नीतियां, जिसके तहत गौतम अडाणी पर मेहरबानियां की जा रही हैं, के खिलाफ है लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने भाजपा के इशारे पर उन्हें रोका है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस शुरु से ही भाजपा पर अडाणी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती रही है।

22 को विधानसभा का करेंगे घेरावः वड़िंग
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने सोमवार को ‘चलो राजभवन’ मुहिम के बाद कहा कि उनकी पार्टी 22 मार्च को पंजाब विधानसभा परिसर का घेराव करेगी ताकि राज्य सरकार पर महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने के अपने वादे का सम्मान करने का दबाव बनाया जा सके। पंजाब में भगवंत मान सरकार को निशाने पर लेते हुए वड़िंग ने सूबे पर बढ़ते कर्ज के लिए आप सरकार की आलोचना की और महिलाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये के चुनावी वादे पर भी सवाल उठाया। वड़िंग ने कहा कि एक साल के भीतर आप सरकार ने 31,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और अब अगले वित्त वर्ष में 35,000 करोड़ रुपये और जुटाने का प्रस्ताव भी बजट में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed