फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challans of 28 people without masks walking in mandi

मंडी में बिना मास्क घूम रहे 28 लोगों के काटे चालान

Sun, 19 Jul 2020 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Challans of 28 people without masks walking in mandi
चंडीगढ़। बिना मास्क के मंडी में घूमने वाले आढ़तियों व वेंडरों के चालान काटने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। प्रशासन की ओर से मंडी में चेकिंग के दौरान 28 लोग बिना मास्क के घूमते हुए मिले, जिनके चालान काटे गए। पिछले सप्ताह में 100 लोगों के चालान काटे गए थे। मार्केट कमेटी के सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि मंडी में नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। इसमें प्रशासन के अलग-अलग विभागों के साथ पुलिस की टीम सख्ती करने में लगी है। रोजाना मंडी में चेकिंग की जा रही है और जो लोग सोशल डिस्टेंस व मास्क पहनने आदि नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थल पर थूकने, मास्क नहीं पहनने पर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने पर 500 रुपये जुर्माना है, जबकि होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर 2000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed