फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Certificates of HTET and STET will never be invalid in Haryana

Haryana: युवाओं के लिए राहत की खबर... सीटेट की तर्ज पर अब एचटेट और एसटेट की वैधता भी जिंदगी भर

Wed, 07 Aug 2024 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:03 AM IST
सार

हरियाणा में 2008 से एसटेट शुरू किया था। बाद में इसका नाम बदलकर एचटेट कर दिया गया। पहले इन प्रमाण पत्रों की वैधता 5 साल थी, लेकिन युवाओं की मांग पर मनोहर लाल सरकार ने जून 2020 में सात साल कर दी थी। इसके बावजूद हजारों की संख्या में युवा ताउम्र वैधता को लेकर मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Certificates of HTET and STET will never be invalid in Haryana
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के ढाई लाख युवाओं के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की तर्ज पर हरियाणा में अब एचटेट (हरियाणा टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट) और एसटेट (स्टेट टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट) के प्रमाणपत्र कभी रद्दी नहीं होंगे। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने इनकी वैधता को जिंदगीभर के लिए मान्य कर दिया है। जल्द ही पात्र युवाओं को आजीवन वैधता संबंधी प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अतिरिक्ति मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अब सरकार की तरफ से जितनी भी भर्तियां निकाली जाएंगी, उनमें पहले के पास आउट अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, हालांकि, उनकी उम्र तय मानकों से अधिक नहीं होनी चाहिए। अहम बात है कि 2016 में एचटेट पास करने वाले युवाओं को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। पहले उनके एचटेट के प्रमाणपत्र सात साल की वैधता होने के कारण अवैध हो गए थे।

विज्ञापन

ढाई लाख युवाओं को फायदा

हरियाणा में तीन श्रेणियों की परीक्षा के लिए एचटेट होना जरूरी है। जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेंड), टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) और पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की भर्ती के लिए एचटेट पास करने वाले ही आवेदन कर सकते हैं। सरकार के फैसले से ढाई लाख युवाओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed