फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre seeks report on duty arrangements for specialist doctors.

Chandigarh News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Centre seeks report on duty arrangements for specialist doctors.
ड्यूटी व्यवस्था और उपकरणों को लेकर शिकायत, प्रशासन से जांच की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में पीएम-अभिम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों की समस्याओं पर केंद्र ने चंडीगढ़ प्रशासन से कार्रवाई करने को कहा है। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली के माध्यम से मिली शिकायत को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एनएचएम चंडीगढ़ के मिशन डायरेक्टर को भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों को अलग-अलग डिस्पेंसरी में कम समय के लिए ड्यूटी पर भेजा जाता है। इससे मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं मिलने में परेशानी होती है। मरीजों की जांच के लिए जरूरी उपकरणों की कमी का भी मुद्दा उठाया गया है। शिकायत में डॉक्टरों के लिए तय ड्यूटी स्थान, आवश्यक उपकरण, बेहतर मरीज सेवा और कार्य के अनुरूप उचित वेतन की मांग की गई है। मंत्रालय ने प्रशासन से मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने और रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed