{"_id":"5f341164d165a66e9c3957c1","slug":"centre-govt-accepts-punjab-cm-s-proposal-to-set-up-virology-institute-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की होगी स्थापना, कैप्टन बोले- जल्द सौपेंगे 25 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की होगी स्थापना, कैप्टन बोले- जल्द सौपेंगे 25 एकड़ जमीन
Wed, 12 Aug 2020 09:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उत्तरी जोन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की स्थापना पंजाब में करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को इंस्टीट्यूट के लिए जल्द ही 25 एकड़ जमीन सौंप देगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। आंकड़ा अब तक 24891 तक पहुंच गया है। अब तक 604 मौतें हो चुकी हैं। पंजाब 10 लाख (एक मिलियन) लोगों में से 23,000 कोरोना टेस्ट कर रहा है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत की अपेक्षा अधिक है।
विज्ञापन
अगले 15 दिनों में आरटी-पीसीआर टेस्ट 12000 से बढ़ाकर 20000 करने की योजना है। यह टेस्टिंग क्षमता और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से चंडीगढ़ और पंजाब में स्थित केंद्र सरकार की संस्थाओं को टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने की अपील की। इसके बारे में वे पहले भी पीएम को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
राज्य की 2.4 प्रतिशत मौत दर पर चिंता जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि चाहे पूरे भारत में एक मिलियन के पीछे होती मौतों की अपेक्षा यह कम है और मौतों के 91 प्रतिशत मामले सह-बीमारियों से संबंधित हैं लेकिन यह अब भी पड़ोसी राज्य हरियाणा की अपेक्षा अधिक हैं। उन्होंने कहा कि मरीज इलाज के लिए अस्पतालों में देरी से आ रहे हैं और 86 प्रतिशत मौतें ट्रशरी अस्पतालों में भी हो रही हैं।
कैप्टन ने बठिंडा में स्थित एम्स में कोविड टेस्टिंग और इलाज तुरंत शुरू करने की अपील की जबकि इस संस्था में ओपीडी पहले ही कार्यशील है। उन्होंने कहा कि कोविड का इलाज शुरू करने से दक्षिणी पंजाब के लोगों को सहायता मिलेगी। उन्होंने संगरूर स्थित पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में विशेष तौर पर कोविड के इलाज के लिए बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को फिरोजपुर में स्वीकृत पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का काम भी तुरंत शुरू करने की विनती की।