{"_id":"5c2c8ec2bdec2256aa76eea1","slug":"central-university-haryana-will-support-to-all-india-students-to-complete-their-idea-for-business","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10वी-12वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें, आपके पास कोई आइडिया है तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी आएं और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वी-12वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें, आपके पास कोई आइडिया है तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी आएं और...
Wed, 02 Jan 2019 03:45 PM IST
खुशबू गोयल
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Student in School
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वी-12वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें, आपके पास कोई आइडिया हो तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी आएं। यूनिवर्सिटी आपके आइडिया को साकार करने में सहयोग करेगी। इसमें जो भी खर्च आएगा उसे यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से वहन किया जाएगा। आइडिया के बाद हुए काम को पेटेंट कराने का प्रयास भी किया जाएगा। बेहतरीन आइडिया अब पैसे के अभाव में दम नहीं तोड़ेंगे। ऐसे सभी आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी सहयोग करेगी।
यूनिवर्सिटी की टीमें करीब 15 हजार स्टूडेंट्स तक पहुंचकर उनसे आइडिया मांगेगी। यूनिवर्सिटी की टीमें स्कूलों में जाकर 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस बारे में प्रेरित करेंगी। जो बेस्ट आइडिया होंगे उन पर एमटेक, बीटेक, पीएचडी के स्टूडेंट्स को रिसर्च-प्रोजेक्ट वर्क दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी की ओर से सेंटर फॉर इनोवेशन स्किल इंटरप्योनेर के तहत यह काम कराया जा रहा है। हाल ही में यूनिवर्सिटी की ओर से इनोवेशन काउंसिल का गठन किया गया है। जिसमें स्टूडेंट्स, प्रोफेसर, ऑफिसर को शामिल किया गया है।
काउंसिल के लिए प्रोफेसर नवल किशोर को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। नए आइडियाज को यह काउंसिल अपने स्तर पर सेलेक्ट करने के बाद इस पर आगे काम करने के लिए फैसला लेगी। बेस्ट आइडियाज को प्रेजीडेंट हाउस भेजा जाएगा। आइडिया यूनीक हुए तो ऐसे स्टूडेंट को प्रेजीडेंट हाउस की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रोफेसर नवल किशोर ने कहा कि स्टूडेंट अपने आइडिया को लिखित तौर पर यूनिवर्सिटी को दे सकेंगे।

ये आइडिया हुए कामयाब
गडूंबा के चूर्ण से पेट होगा साफ
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के खेतों में फसल के साथ गडूंबा-गुडतंब उग जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने इसका चूर्ण तैयार किया है। इस चूर्ण की एक चम्मच लेने से पेट की कई बीमारियों में फायदा मिलता है। यूनिवर्सिटी के कई अधिकारी और प्रोफेसर इसे उपयोग कर रहे हैं।
राख से सिखाया बर्तन बार बनाना
यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने राख से घर पर ही बर्तन साफ करने के लिए बर्तन बार बनाने का आइडिया भी मूर्त किया है। कुछ स्टूडेंट्स ने इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से गोद लिए गांवों में जाकर ट्रेनिंग भी दी है। जल्द ही इस आइडिया को अधिक प्रभावी तरीके से अपनाते हुए लोगों के बीच में ले जाया जाएगा।
अगर किसी के पास आइडिया हो तो हमारे पास आएं। स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट भी आइडिया दे सकते हैं। इन आइडियाज पर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम के साथ काम करेंगे। अच्छे आइडिया को साकार कराने में पूरा सहयोग करेंगे। हमारी फैकल्टी कॉलेजों में भी स्पेशल लेक्चर के लिए तैयार है।
- आरसी कुहाड़, कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़