फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central team arrived to improve the quality of government hospitals

सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार के लिए पहुंची केंद्रीय टीम

Sat, 21 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Central team arrived to improve the quality of government hospitals
चंडीगढ़। सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर क्वालिटी एश्योरेंस की टीम शहर में व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर रही है। चेन्नई, लखनऊ और दिल्ली के तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम पिछले 3 दिनों से जीएमएसएच-16 की गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन कर रही है।
विज्ञापन

इस टीम ने अस्पताल की सफाई, टेलीकंसल्टेशन, ई-हॉस्पिटल, ओपीडी, पैथोलॉजी, वार्ड, इमरजेंसी जैसी यूनिटों का निरीक्षण किया। इसमें टेलीकंसल्टेशन व ई हॉस्पिटल की व्यवस्था के साथ सफाई के मानकों पर अस्पताल खरा उतरा है। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में मरीजों को परामर्श के लिए दी जा रही तकनीकी सुविधाएं संतोषजनक है। वहीं साफ-सफाई के मानकों में भी अस्पताल में चेक लिस्ट के अनुसार स्थिति संतोषजनक पाई गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने 17, 18 व 19 मई को जीएमएसएच 16 का निरीक्षण किया। पहली टीम जीएमएसएच 16 का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के बाद लौट चुकी है। मौलीजागरां व डड्डूमाजरा के केंद्रों का निरीक्षण 20 से 24 मई तक किया जाना है। इन दोनों केंद्रों की जांच के लिए चेन्नई और पुणे की टीम शहर में आई है। इसमें 20 व 21 मई को डड्डूमाजरा और 23 व 24 मई को मौलीजागरां में रहेगी। 20 मई को टीम ने मौलीजागरां के केंद्र में क्वालिटी एश्योरेंस की चेक लिस्ट के अनुसार गुणवत्ता की जांच की। तय समय सीमा के अनुसार टीम निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही चंडीगढ़ स्वास्थ विभाग को रैंकिंग दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एक महीने में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अगर चंडीगढ़ मानकों को पूरा करने में अव्वल रहा तो उसे 50 लाख का इनाम भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed