फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central reservation system started in CITCO hotels

Chandigarh News: सिटको के होटलों में सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम शुरू

Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Central reservation system started in CITCO hotels
मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने नए सिस्टम का उद्घाटन किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सिटको ने अपने कस्टमर्स नेटवर्क में डिजिटल परिवर्तन और अतिथि सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल के तहत सिटको ने होटल शिवालिक व्यू में सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम (सीआरएस) का सफल शुभारंभ किया। प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने इस सिस्टम का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिटको के चेयरमैन स्वप्निल एम नाइक, प्रबंध निदेशक हरि कल्लिक्कट और मुख्य महाप्रबंधक पवित्र सिंह मौजूद थे। सीआरएस के माध्यम से होटल माउंटव्यू, होटल शिवालिक व्यू और होटल पार्क व्यू की बुकिंग्स का केंद्रीकृत प्रबंधन एक ही प्लेटफॉर्म पर किया जा सकेगा। यह प्रणाली सीआईटीसीओ की वेबसाइट, टोल-फ्री नंबर और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (ओटीए) से प्राप्त बुकिंग्स को एकीकृत करती है जिससे कमरे की उपलब्धता की लोगों को वास्तविक समय में जानकारी मिलेगी।


होटल शिवालिकव्यू में समर्पित सीआरएस केंद्र स्थापित किया है जो आधुनिक तकनीक और बहु-संचार लाइनों से सुसज्जित है जिससे एक समय में 30 कॉलर जुड़ सकते हैं। प्रारंभिक चरण में यह केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा जिसे निकट भविष्य में 24x7 सेवा में परिवर्तित किया जाएगा। इस अवसर पर सिटको के प्रबंध निदेशक हरि कल्लिक्कट ने कहा कि सीआरएस का शुभारंभ सीआईटीसीओ के आधुनिकीकरण और ग्राहक सुविधा की नई पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed