फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   celebrity cricket league 2016 in chandigarh

चंडीगढ़ में CCL 6 फरवरी से, टिकटों की बिक्री शुरू

Thu, 28 Jan 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jan 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
celebrity cricket league 2016 in chandigarh

सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन यहां पर दो मैच खेले जाएंगे। इसके लिए टिकट का मूल्य 500 रुपये तय किया गया है। पंजाब द शेर टीम की ओर से टिकटों की बिक्री के लिए 12 टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


लीग की प्रमोशन करने के लिए सीडब्ल्यूई  रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली और हंसराज हंस मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं को खेल ही नशे से दूर कर सकता है। इसके लिए युवाओं को अग्रसर होना चाहिए। पंजाब का नाम खेलों, शहीदों और क्रांतिकारियों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


5 मार्च को होगी अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता

ग्रेट खली ने कहा की सीडब्ल्यूई को देश में बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करना बहुत जरूरी है। 5 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सीडब्ल्यूई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विदेश के छह रेसलर भाग लेंगे। इसमें पुरुषों में जैसन गिब्स, माइक नाब्स, पिटर और महिला वर्ग में कृती,चार्ली रेयाना व सेट टिना शामिल हैं। ये लोग लुधियाना में अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से 15 रेसलर उभरेंगे
इसके साथ ही उनका कहना हैं कि पंजाब से भी काफी बेहतरीन खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा की सतिंद्र,लवप्रीत व कई खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही उनका कहना हैं कि आने वाले समय में पंजाब से तकरीबन 15 रेसलर उभरेंगे। खली ने बातचीत के दौरान कहा की देश में सीडब्ल्यूई को प्रमोट करना ही उनका उद्देश्य है। पंजाब के शहरों में कई अकादमी  खोली है, जिससे कि युवा अधिक संख्या में रेसलिंग से जुड़ सकें। भविष्य में  खली और अकादमी खोलने का प्लान बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed