फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCTV Camera in Chhatbir Zoo Zirakpur for security of visitors and animals

बड़ा फैसलाः हादसे से लिया सबक, अब छतबीड़ जू में लगेंगे सीसीटीवी, कड़ी होगी व्यवस्था

Fri, 25 Jan 2019 10:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
CCTV Camera in Chhatbir Zoo Zirakpur for security of visitors and animals
छतबीड़ जू
हादसे को देखकर सबक लेते हुए जीरकपुर स्थित छतबीड़ जू में व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। फैसला लिया गया है कि घग्गर डैम की तरफ छतबीड़ जू के पीछे की दीवारों पर छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि जू के बाहरी छोर की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और दोबारा कोई पर्यटक जू के पीछे की दीवार से लायन और डीयर सफारी में दाखिल न हो पाए।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा एक गार्ड की तैनाती भी कर दी गई है। अभी दीवार पर लगीं जो ग्रिलें मुड़ी हुई थीं, उन्हें सही करवाया जा रहा है। वहीं जू की दीवार को ऐसा बनाया जा रहा है कि कोई उसपर चढ़ नहीं पाएगा। इन तमाम खामियों को अमर उजाला ने 22 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए छतबीड़ जू प्रशासन ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


जू की पीछे की दीवार की तरफ फटके तो बताना पड़ेगा कारण  
अब छतबीड़ जू के पीछे की दीवार की तरफ फटकने के लिए कारण बताना होगा। बाकायदा हर व्यक्ति की गार्ड द्वारा नाम और पता के साथ एंट्री की जाएगी। वहीं कारण भी बताना होगा कि जू के पीछे की दीवार की तरफ क्यों जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं हर आने जाने वालों पर दो गार्ड नजर भी बनाए रखेंगे। एक सुरक्षा गेट भी लगाया जा रहा है। इसपर अगले दो दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बाहर से पर्यटकों को कुछ नहीं दिखेगा
अब जू के बाहरी छोर की दीवारों से पर्यटक वन्य प्राणियों को देख नहीं पाएंगे। इसके लिए दीवार से उपर मेटल की करीब दस फुट ऊंची चादर लगाई जा रही है। यह बिल्कुल प्लेन होगा, इस रास्ते अगर कोई जू में दाखिल भी होना चाहे, इसपर चढ़ नहीं पाएगा। छतबीड़ जू के डायरेक्टर ने बताया कि इस रविवार तक फैसला हो जाएगा कि पर्यटकों की लायन सफारी में एंट्री कब से होगी।   

 
क्या कहते हैं जू के डायरेक्टर
छतबीड़ जू के डायरेक्टर एम सुधाकर ने बताया कि निगरानी के लिए डैम की तरफ एक सप्ताह के अंदर छह सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। वहीं मेटल की चादर लगाई जाएगी। ताकि बाहर से लायन सफारी का नजारा नहीं दिख पाए। वहीं गार्ड की तैनाती भी कर दी गई है, ताकि उधर आने जाने वालों की एंट्री कर सके और निगरानी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed