{"_id":"61b26ad776fec95c28687ea7","slug":"ccet-diploma-wing-students-performance-for-online-exam-chandigarh-news-pkl435559719","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा के लिए सीसीईटी डिप्लोमा विंग के छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा के लिए सीसीईटी डिप्लोमा विंग के छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही करवाई जाएं। उन्हें कॉलेज के कुछ लोगों ने कहा है कि परीक्षाएं ऑफलाइन हो रही हैं। इससे विद्यार्थियों का नुकसान होगा।
पंजाब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं, क्योंकि विद्यार्थियों ने यह कहते हुए पीयू पर दबाव बनाया है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो फिर परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों ली जाएं। इसके बाद पीयू बैकफुट पर आ गई और परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की घोषणा कर दी गई। सीसीईटी डिग्री विंग की परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही हो रही हैं। इसी बीच सीसीईटी डिप्लोमा विंग के करीब 800 विद्यार्थियों को पता लगा कि उनकी परीक्षाएं ऑफलाइन करवाई जा सकती हैं। यह संभावना देखते हुए छात्रों में आक्रोश पनप रहा था। उनका भी यही तर्क था कि उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन हों, क्योंकि पढ़ाई ऑनलाइन ही हुई है, लेकिन कॉलेज में लगातार परीक्षा ऑफलाइन की चर्चा थी। इसे लेकर छात्र वीरवार को पंजाब बोर्ड कार्यालय के सामने पहुंच गए। वहां नारेबाजी की। उसके बाद अधिकारियों ने कुछ छात्रों को बुलाया। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि अभी परीक्षा किस माध्यम से होगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है। चर्चाओं पर विश्वास न किया जाए। परीक्षा का माध्यम वही रखा जाएगा, जो छात्रों के लिए अच्छा होगा। किसी छात्र को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए। चेतावनी भी दी कि यदि परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी तो दिक्कतें होंगी। क्योंकि परीक्षाओं के लिए 23 दिसंबर की तिथि तय है। समय बचा नहीं है। छात्र परेशान हैं कि वह यहां आएं या फिर घर से ही परीक्षा दें। ऐसे में परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी तो छात्रों को राहत मिलेगी।