फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCA Zirakpur won with Abhinav's half century

Chandigarh News: अभिनव के अर्धशतक से जीती सीसीए जीरकपुर

Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
CCA Zirakpur won with Abhinav's half century
चंडीगढ़। अभिनव के अर्धशतक से सीसीए जीरकपुर बी टीम ने सीसीए जीरकपुर की ए टीम को तीन विकेट से हरा दिया। सब जूनियर लिटिल चैंप्स क्रिकेट ट्राॅफी का मुकाबला सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीए जीरकपुर ए की पूरी टीम 162 के स्कोर सिमट गई। अंशुमन चौधरी ने 55, रेयान ने 18 और जपजोत सिंह ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव गोयल ने 34 रन देकर दो विकेट, वंश ने 43 रन देकर तीन विकेट, इशान राय ने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीए जीरकपुर की बी टीम ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अभिनव ने शानदार 58 रन की पारी खेली। दीपक ने 15 रन, सिमरप्रीत ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में मृत्युंजय ने 23 रन देकर 3 विकेट और रेयान ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अभिनव को बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article