फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Board exam: Tips for Social science paper by experts

सीबीएसआई: ये 10 टिप्स अपना सोशल साइंस की परीक्षा में पा सकते हैं अच्छे अंक, पढ़ें और तैयारी करें

Sat, 08 Feb 2020 03:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board exam: Tips for Social science paper by experts
सांकेतिक तस्वीर।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित दसवीं कक्षा की सोशल साइंस की परीक्षा में अभी चार हफ्ते बाकी हैं। सोशल साइंस का पेपर थोड़ा सा लंबा और जटिल समझा जाता है। इसके लिए पहले से विद्यार्थी खुद को कैसे तैयार करें। इसके लिए हमने विशेषज्ञों से बात कर एग्जाम के टिप्स लिए।

विज्ञापन


सोशल साइंस को बांटे चार भाग में

  •  सोशल साइंस को विद्यार्थी चार भागों इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थशास्त्र में बांटें।
  • विद्यार्थी चारों चारों विषयों के पाठ अच्छे से पढ़ें और महत्वपूर्ण दिनांक, तथ्यों और मुद्दों के नोट्स बना लें।
  • शॉर्ट नोट्स बनाने पर परीक्षा के समय रिविजन के दौरान पूरा पाठ दोबारा से नहीं पढ़ना पड़ेगा।
  •  इसके साथ ही पाठ पढ़ते समय इतिहास और भूगोल के मानचित्र भी अच्छे से समझ लें और ड्रॉ करके देखें।
  •  इतिहास और भूगोल विषय के मानचित्र से 6 नंबर का प्रश्न सीधा पूछा जाता है, इसलिए इनकी प्रैक्टिस करना न भूलें।

कम से कम तीन मॉडल पेपर हल करें

  •  सोशल साइंस का पेपर लंबा होता है। इसकी तैयारी के लिए विद्यार्थी परीक्षा से पहले कम से कम तीन मॉडल पेपर हल करें।
  • विज्ञापन
  • मॉडल पेपर हल करते समय ढाई घंटे का टारगेट रखें, जिससे आपको पेपर को रिवाइज करने का समय मिल जाए।
  • परीक्षा की तैयारी करते समय इतिहास को पहले खत्म करें, क्योंकि इसका सिलेबस ज्यादा रहता है। इससे आत्मविश्वास बढे़गा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तैयारी करते समय प्रश्नों को रटने से बचें। हर विषय के प्रश्नों और महत्वपूर्ण तथ्यों को समझने की कोशिश करें।
  • परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताब ही अच्छे से पढ़ें, सारे प्रश्न इसी से पूछे जाते हैं।

विद्यार्थी परीक्षा हॉल में बैठने से पहले कम से कम तीन बार प्रश्न-पत्र हल कर लें। कोशिश करें ढाई घंटे में पेपर खत्म हो। इससे उनका विषय को लेकर आत्मविश्वास बढे़गा और परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। - संजय कुमार, टीजीटी, जीएमएसएसएस-16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed