फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbi uturn in bargari sacrilege case for enquiry

पंजाबः बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई ने लिया यू-टर्न, नए सिरे से जांच की मांग

Tue, 27 Aug 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 27 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
cbi uturn in bargari sacrilege case for enquiry
फाइल फोटो
पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी मामले में क्लोजर रिपोर्ट फाइल करने वाली सीबीआई ने अब यू-टर्न ले लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को सीबीआई की अदालत में याचिका दायर की जिसमें इस मामले से जुड़े कुछ तथ्यों की नए सिरे से जांच की मांग की है। सीबीआई द्वारा यह याचिका ऐसे समय में दायर की गई जब इस मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई अदालत में शरण ली है।
विज्ञापन


सरकार ने क्लोजर रिपोर्ट न देने के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है। सीबीआई द्वारा इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट चार जुलाई को दाखिल की गई थी। हालांकि एजेंसी ने सिरे से मामले की जांच करने के लिए अदालत में कहा है कि पंजाब के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कम डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन की तरफ से पत्र लिखा गया है जिसमें उन्होंने कुछ नई जानकारियां और तथ्य पेश किए।
विज्ञापन


ऐसे में इन जानकारियों की सत्यता की जांच की जरूरत है।

क्या छिपा रही है सीबीआई : कैप्टन

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी क्लोजर रिपोर्ट क्यों नहीं साझी कर रही? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रही है? उन्होंने कहा कि इस समूचे मामले में एजेंसी द्वारा अपने स्वार्थ के लिए जांच को दबाने की कोशिशें साफ झलकती हैं। वह क्लोजर रिपोर्ट देने से बचने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।

दिल्ली में अपने राजनैतिक आकाओं के इशारों पर चलने के लिए सीबीआई को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने जांच आगे चलाने के लिए एजेंसी द्वारा पैदा हुई अचानक जरूरत पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पहले तो इनके पास क्लोजर रिपोर्ट का कोई जवाब नहीं था और अब इस रिपोर्ट पर रोक लगाने की मांग करना भी न्यायपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed