{"_id":"5d64bd288ebc3e93bd1075e0","slug":"cbi-uturn-in-bargari-sacrilege-case-for-enquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई ने लिया यू-टर्न, नए सिरे से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई ने लिया यू-टर्न, नए सिरे से जांच की मांग
Tue, 27 Aug 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी मामले में क्लोजर रिपोर्ट फाइल करने वाली सीबीआई ने अब यू-टर्न ले लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को सीबीआई की अदालत में याचिका दायर की जिसमें इस मामले से जुड़े कुछ तथ्यों की नए सिरे से जांच की मांग की है। सीबीआई द्वारा यह याचिका ऐसे समय में दायर की गई जब इस मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई अदालत में शरण ली है।
सरकार ने क्लोजर रिपोर्ट न देने के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है। सीबीआई द्वारा इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट चार जुलाई को दाखिल की गई थी। हालांकि एजेंसी ने सिरे से मामले की जांच करने के लिए अदालत में कहा है कि पंजाब के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कम डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन की तरफ से पत्र लिखा गया है जिसमें उन्होंने कुछ नई जानकारियां और तथ्य पेश किए।
ऐसे में इन जानकारियों की सत्यता की जांच की जरूरत है।

क्या छिपा रही है सीबीआई : कैप्टन
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी क्लोजर रिपोर्ट क्यों नहीं साझी कर रही? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रही है? उन्होंने कहा कि इस समूचे मामले में एजेंसी द्वारा अपने स्वार्थ के लिए जांच को दबाने की कोशिशें साफ झलकती हैं। वह क्लोजर रिपोर्ट देने से बचने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।
दिल्ली में अपने राजनैतिक आकाओं के इशारों पर चलने के लिए सीबीआई को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने जांच आगे चलाने के लिए एजेंसी द्वारा पैदा हुई अचानक जरूरत पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पहले तो इनके पास क्लोजर रिपोर्ट का कोई जवाब नहीं था और अब इस रिपोर्ट पर रोक लगाने की मांग करना भी न्यायपूर्ण नहीं है।