{"_id":"68f8f7551993cc19330c0cd2","slug":"cbi-should-investigate-how-bhullars-wealth-increased-sukhbir-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-851391-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुल्लर की संपत्ति कैसे बढ़ी, जांच करे सीबीआई : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुल्लर की संपत्ति कैसे बढ़ी, जांच करे सीबीआई : सुखबीर
विज्ञापन
फोटो
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने डीआईजी चरणजीत सिंह भुल्लर भ्रष्टाचार मामले में आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार इतने बड़े स्तर पर हो रहा है और आप सरकार को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। भुल्लर की संपत्ति इतनी ज्यादा कैसे बढ़ गई, सीबीआई को इसकी भी जांच करनी चाहिए।बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कहकर पंजाब सरकार केवल लोगों को गुमराह कर रही है। भुल्लर का निलंबन तो अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के नियम 3(2) के तहत हुआ है। इसमें आप सरकार की क्या भूमिका है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीबीआई इसकी जांच करे और यह उजागर करे कि यह पैसा वास्तव में किसके लिए इकट्ठा किया गया था और इसका असली प्राप्तकर्ता कौन था। अगर जांच निष्पक्षता से की जाए तो कई हैरान करने वाले खुलासे होंगे।