फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI seeks information of auction of heritage furniture

विदेश में बिक रही चंडीगढ़ की विरासत: पहली बार हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी की पड़ताल, सीबीआई ने मांगी जानकारी

Wed, 09 Jun 2021 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 08:04 PM IST
सार

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की दिवानगी पूरी दुनिया में है। इसी का फायदा तस्कर उठाते हैं। दुनिया के कई देशों में लोग इन फर्नीचर को महंगे दामों में खरीदते हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद इन फर्नीचर की चंडीगढ़ से तस्करी नहीं रुक रही है। अब सीबीआई ने पूरे मामले में रुचि दिखाई है। 

विज्ञापन
CBI seeks information of auction of heritage furniture
सीबीआई - फोटो : एएनआई

विस्तार

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी अभी भी जारी है। वर्ष 2021 में अब तक कई देशों में 10 बार नीलामी हो चुकी है। इस नीलामी में चंडीगढ़ का फर्नीचर लाखों में बिका। हर बार हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल की तरफ से नीलामी की शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन अब सीबीआई ने इस मामले में रुचि दिखाई है।   

विज्ञापन


हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से विदेश में होने वाली नीलामी की जानकारी गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय व अन्य को दे रहे हैं। अब जाकर बीते दिनों सीबीआई दिल्ली के डीआईजी ने उनसे संपर्क किया है। जग्गा ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले की जांच करने में रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


जग्गा ने बताया कि उन्होंने सीबीआई के अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी है। वह इस साल अब तक हुए 10 नीलामियों की जानकारी को भी सीबीआई के साथ साझा करेंगे। जग्गा ने कहा कि पहली बार सीबीआई की तरफ से इस मामले में संज्ञान लिया जा रहा है। शहर के लिए यह अच्छी बात है, क्योंकि बीते कई सालों से गैर-कानूनी तरीके से शहर का हेरिटेज फर्नीचर विदेश में ले जाकर बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन विदेश में होने वाली हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोक नहीं पा रहा है। छह जून को फ्रांस में इस साल की 10वीं नीलामी हुई है, जिसमें चंडीगढ़ के कुछ हेरिटेज आइटम्स 92.23 लाख में बिके। इस नीलामी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और फ्रांस में भारत के राजदूत को शिकायत भेजी है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली इस तरह की नीलामी को रोका जा सके। 


शिकायत में जग्गा ने कहा कि भविष्य में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच की मांग की है कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed