फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI's special court rejected the plea of Khatta Singgh

खट्टा सिंह की दोबारा गवाही की याचिका खारिज, वकील ने कहा- हाईकोर्ट में अपील करेंगे

Tue, 26 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Tue, 26 Sep 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
CBI's special court rejected the plea of Khatta Singgh
राम रहीम और खट्टा सिंह - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की ओर से दोबारा गवाही की याचिका को सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया। हाल ही में खट्टा सिंह ने पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में अर्जी लगाकर इस मामले में दोबारा गवाही की इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन


उधर, पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। अपनी अर्जी में खट्टा सिंह ने दोनों मामलों में दोबारा गवाही देने की बात कही थी। इसमें यह भी कहा था कि पहले राम रहीम के डर से अपने बयान बदले थे, लेकिन उसे सजा होने के बाद अब वह निष्पक्ष होकर बयान दे सकता है।
विज्ञापन


इस अर्जी पर बचाव पक्ष ने ऐतराज भी जताया था। खट्टा सिंह के वकील नवकिरण सिंह ने कहा कि वह हाईकोर्ट में इस बारे में अपील करेंगे। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की याचिका खारिज कर दी गई है। हमें उसकी याचिका पर ऐतराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में आरोपी कृष्ण लाल के वकील की ओर से सीबीआई कोर्ट में याचिका लगाकर मामले की फिर से जांच कराने की मांग की, जिस पर बहस हुई। कृष्ण लाल ने सीबीआई कोर्ट से घटनास्थल का मुआयना कराने की मांग की है। रणजीत सिंह हत्या मामले में मंगलवार को सुनवाई जारी रहेगी। सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख राम राहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed