फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbi permitted gurmeet ram rahim to got to out of country for movie promotion

राम रहीम को CBI की अदालत से मिली बड़ी राहत, जानिए किस मामले में?

Sun, 22 Jan 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 22 Jan 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
cbi permitted gurmeet ram rahim to got to out of country for movie promotion
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राम रहीम को विदेश जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


अब वे फिल्म एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल का प्रमोशन विदेश में करेंगे। डेरा प्रमुख पर चल रहे साध्वी यौन शोषण के मामले में शनिवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन


कोर्ट ने डेरा प्रमुख से उनके खिलाफ चल रहे एक यौन शोषण एवं दो मर्डर केसों में 10 लाख रुपये प्रति श्योरिटी बांड यानी कुल 30 रुपये लाख रुपये भरने को कहा है। डेरा प्रमुख ने अदालत को बताया था कि वह अपनी चौथी फिल्म की शूटिंग भी विदेश में करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से 28 फरवरी के लिए विदेश जाएंगे राम रहीम

cbi permitted gurmeet ram rahim to got to out of country for movie promotion
गुरमीत राम रहीम
राम रहीम ने अदालत में याचिका लगाकर कहा था कि उनकी फिल्म ‘एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुलघ् जो हिंदू वेदों पर आधारित है, उसकी प्रमेाशन के लिए वह विदेश जाना चाहते हैं।

साथ ही ‘हिंद का नापाक जवाब’, ‘एमएसजी लॉयन हार्ट-टू’ की भी शूटिंग करनी है। राम रहीम इससे पहले दो फिल्में बना चुके हैं। बचाव पक्ष के वकील ने याचिका लगाकर एक फरवरी से 28 फरवरी तक गुरमीत राम रहीम को विदेश जाने के लिए इजाजत मांगी थी।

याचिका में फिल्म के प्रमोशन के लिए मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जाने की बात कही है। वहीं सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि उन्होंने याचिका का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने डेरा प्रमुख को विदेश जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed