{"_id":"662311eae03bec1f39017824","slug":"case-will-be-filed-against-two-employees-of-grain-market-committee-chandigarh-news-c-16-pkl1043-402422-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ग्रेन मार्केट कमेटी के दो कर्मियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ग्रेन मार्केट कमेटी के दो कर्मियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट कमेटी के दो कर्मचारियों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में मुकदमा चलेगा। साबर अली (ड्राइवर) और राहुल यादव ठेके पर मल्टी-टास्क कर्मचारी के खिलाफ एक फल विक्रेता को धमकाते हुए 12 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप हैं। सीबीआई ने इनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। इन दोनों आरोपियों को सीबीआई ने 22 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की थी।
रवि शंकर ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 26 साल से सेक्टर-26 मार्केट में ठेले पर फल बेच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी के कर्मचारी बार-बार उनके फल जब्त कर रहे हैं। जब उनकी मुलाकात कमेटी के ड्राइवर साबर अली से हुई तो उसने शिकायतकर्ता से प्रति सप्ताह 12 हजार रुपये देने को कहा। जब उसने इतने पैसे देने से मना किया तो साबर अली ने उसे धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो कमेटी का एक अधिकारी उसे ठेला लगाने की इजाजत नहीं देगा। सीबीआई ने शिकायत मिलने पर ट्रैप लगाकर साबर अली और राहुल यादव को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।