फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case robbery Fortuner Gun Point property dealer unsolved even after robbery

प्रॉपर्टी डीलर से गन प्वाइंट पर फार्च्यूनर लूट का मामला अनसुलझा, लूट के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 28 Aug 2020 10:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case robbery Fortuner Gun Point property dealer unsolved even after robbery
चंडीगढ़। बीते 18 अगस्त की रात सेक्टर-35सी स्थित बर्गर किंग के पास गन प्वाइंट पर मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर से फार्च्यूनर लूट का मामला 10 दिन बाद भी अनसुलझा है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे, लेकिन वारदात के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 अगस्त की रात मोहाली के बडमाजरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हरमिंदर सिंह अपनी सफेद रंग की फार्च्यूनर से चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित बर्गर किंग आए थे। रात करीब 9.30 बजे घर जाने के दौरान एक अज्ञात शख्स गन प्वाइंट पर उनकी फार्च्यूनर लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया। सूचना पर सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने मोहाली और जीरकपुर बार्डर पर मुस्तैदी बढ़ाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 392 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed