फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered in Ludhiana against Haryana Transport Minister Asim Goyal partner and his family

Ludhiana: हरियाणा के मंत्री के पार्टनर पर दहेज प्रताड़ना का केस, पीड़िता ने असीम गोयल पर भी लगाए आरोप

Sat, 06 Apr 2024 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 10:18 AM IST
सार

मॉडल टाउन निवासी एक युवती ने शिकायत दी है कि 13 अगस्त को उसकी शादी रॉयल ऑर्चिड मसूरी (उत्तराखंड) में हिमांशु अग्रवाल के साथ हुई थी। इससे पहले 6 जुलाई, 2021 को दोनों परिवारों की लुधियाना के एक होटल में मीटिंग हुई थी, जहां तत्कालीन विधायक असीम गोयल (मौजूदा मंत्री) ने राजनीतिक कद का रौब दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि परिवार अच्छा है और कोई कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
Case registered in Ludhiana against Haryana Transport Minister Asim Goyal partner and his family
असीम गोयल - फोटो : फाइल

विस्तार

दहेज प्रताड़ना व दुष्कर्म के आरोप में हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के पार्टनर व उनके परिवार पर लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में हरियाणा के परिवहन मंत्री व उनकी पत्नी पर भी आरोप लगाए गए हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अभी नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी एक युवती ने शिकायत दी है कि 13 अगस्त को उसकी शादी रॉयल ऑर्चिड मसूरी (उत्तराखंड) में हिमांशु अग्रवाल के साथ हुई थी। इससे पहले 6 जुलाई, 2021 को दोनों परिवारों की लुधियाना के एक होटल में मीटिंग हुई थी, जहां तत्कालीन विधायक असीम गोयल (मौजूदा मंत्री) ने राजनीतिक कद का रौब दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि परिवार अच्छा है और कोई कमी नहीं होगी। इसके बाद रिश्ता पक्का कर दिया गया, जिसके बाद 11 जुलाई 2021 को सगाई कर दी गई। 
विज्ञापन


ससुरालियों के कहने पर पंचकूला में डेस्टिनेशन बुक कराया गया। असीम गोयल व उनकी पत्नी ने भी कहा कि कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। ऐसे में एंगेजमेंट में करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बाद परिवार को अंबाला बुलाया गया और डेस्टिनेशन वेडिंग की मांग रखी गई। उनकी मांग पर मसूरी में 12 से 14 अगस्त तक एक होटल में सभी कमरे बुक कर शादी की गई। शादी के बाद मुझे रिश्तेदारों के सामने नाचने के लिए कहा गया। मेरे मना करने पर पति हिमांशु ने मारपीट की। इसके अलावा भी दीक्षा ने कई गंभीर आरोप परिवार पर लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति हिमांशु अग्रवाल, ससुर अरविंद अग्रवाल उर्फ लक्की, सास संगीता अग्रवाल, ननद महर अग्रवाल, चाचा ससुर सचिन अग्रवाल, चाची सास नीशु अग्रवाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत होने पर मंत्री से होगी पूछताछ
पीड़िता ने मंत्री असीम गोयल पर आरोप लगाए हैं। छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। असीम गोयल और उनकी पत्नी के शमूलियत होने की जांच की जा रही है। अगर हरियाणा के मंत्री से पूछताछ की जरूरत होगी तो उन्हें बुलाया जाएगा।  -दविंदर कौर, इंस्पेक्टर, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed