फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered for fatal attack on youth

Chandigarh News: युवक पर जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज

Tue, 05 Sep 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered for fatal attack on youth
चंडीगढ़। सेक्टर-38 के पेट्रोल पंप पर बीते रविवार शाम 7.30 बजे एक व्यक्ति को घेरकर हमला करने के मामले में मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हमले में गंभीर घायल बंटी की पीजीआई में सर्जरी होनी है। उसके पेट, जांघों, कमर, हाथ पर वार किए गए हैं। घटना रंजिशन बताई जा रही है।बंटी के बड़े भाई विक्की ने बताया कि बंटी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मलोया थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विक्की ने बताया कि उनका परिवार शादियों में घोड़ी मुहैया करवाने का काम करता है। घटना के वक्त बंटी घोड़ियों को खोलने जा रहा था। इसी बीच हमलावरों ने उसे घेर लिया और वह जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ भागा। उसके मुताबिक 9 लोग वारदात में शामिल रहे। इनमें से वह डड्डूमाजरा के रहने वाले छह लोगों को वह जानता है। विक्की ने कहा कि आरोपी उनकी बिरादरी से रंगदारी मांगते थे। पहले भी दो-तीन बार लोगों से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed